शेयर बाजार में बढ़ रहा मजबूती का रुझान; फार्मा, फाइनेंशियल और बैंक शेयरों में तेजी

0

बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में आधा पर्सेंट से ज्यादा की मजबूती है। सन फार्मा, ICICI बैंक, NTPC, HDFC, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक बाजार को सपोर्ट दे रहे हैं। HCL टेक, मारुति, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, अडाणी पोर्ट्स, टाटा कंज्यूमर, टाटा केमिकल दबाव बना रहे हैं।

मंगलवार बाजार के लिए मंगलमय रहा। बीएसई सेंसेक्स लगभग 322 पॉइंट की मजबूती के साथ खुला। एनएसई निफ्टी ने भी लगभग 102 पॉइंट की बढ़त के साथ शुरुआत की। सोमवार को अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए। यूरोपीय बाजार भी मजबूत रहे। एशियाई बाजारों में आज तेजी का रुझान है।

बड़े शेयरों में खरीदारी के बीच निवेशक छोटे शेयरों पर भी ध्यान दे रहे हैं। निफ्टी का मिड कैप इंडेक्स लाल हरे निशान में झूल रहा है लेकिन स्मॉल कैप इंडेक्स में लगभग 0.50% की मजबूती है। निफ्टी मीडिया, IT और FMCG को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर इंडेक्स में मजबूती है। निफ्टी बैंक और फाइनेंशियल सेक्टर में एक पर्सेंट से ज्यादा का उछाल है।https://www.bhaskar.com/__widgets__/iframe/2021/01/market-watch

जानकारों के मुताबिक आज शेयर बाजार सीमित दायरे में रह सकता है। बढ़े वॉल्यूम के साथ 15,850 से ऊपर जाने पर तेजी के नए सौदे बनते नजर आ सकते हैं। तब तक बाजार की दिलचस्पी जोमैटो के IPO में बढ़ सकती है। मेटल इंडेक्स में मजबूती बनी रह सकती है, जबकि TCS की कमजोर गाइडेंस के चलते IT सेक्टर पर दबाव बना रह सकता है।

हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल रही थी। बीएसई सेंसेक्स में लगभग 500 जबकि एनएसई निफ्टी में लगभग 150 पॉइंट का उतार चढ़ाव हुआ था। सेंसेक्स 13.50 पॉइंट (0.03%) की मामूली गिरावट के साथ 52,372.69 पर बंद हुआ था। निफ्टी 2.80 पॉइंट यानी 0.02% की बढ़त के साथ 15,692.60 पर रहा था।

कल दिग्गज शेयरों की पिटाई के बीच निवेशकों ने छोटे और मझोले शेयरों में बड़ी दिलचस्पी ली थी। निफ्टी का मिड इंडेक्स 0.44% जबकि स्मॉल कैप इंडेक्स 0.60% की मजबूती के साथ बंद हुआ था। सेक्टर इंडेक्स में सबसे ज्यादा 3.61% का उछाल रियल्टी में आया था। निफ्टी का IT इंडेक्स 0.45% जबकि मेटल इंडेक्स 0.21% की मजबूती के साथ बंद हुआ था।

वित्तीय परिणाम

आज इन कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हैं- माइंड ट्री, टाटा मेटालिक्स, श्री गणेश रेमेडीज, डेक्कन हेल्थकेयर और गगन गैसेज।

एशियाई बाजारों में रही मजबूती

एशिया के बाजार मजबूती के साथ बंद हुए। हांगकांग के हैंगसेंग में 1.60% का उछाल आया। कोरिया का कोस्पी 0.77% ऊपर रहा। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.53% चढ़कर बंद हुआ। जापान के निक्केई में 0.46% की मजबूती आई। ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरी में 0.10% की तेजी रही।

अमेरिका और यूरोप में रही थी तेजी

सोमवार को भी अमेरिकी बाजारों में अच्छा-खासा उछाल आया। डाऊ जोंस 0.36% चढ़कर बंद हुआ था। नैस्डैक में 0.21% की तेजी आई थी। S&P 500 भी 0.35% पॉइंट की मजबूती के साथ बंद हुआ था। यूरोपीय बाजारों में फ्रांस के CAC में 0.46% की तेजी रही। जर्मनी के DAX इंडेक्स में 0.65% का उछाल आया। ब्रिटेन के FTSE इंडेक्स में 0.05% की मामूली मजबूती रही।

FII और DII डेटा

NSE पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, सोमवार 12 जुलाई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुद्ध रूप से 745.97 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। यानी जितने रुपए के शेयर खरीदे, उससे इतने ज्यादा रुपए के शेयर बेच दिए। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने कल शुद्ध रूप से 447.42 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। इस महीने अब तक उन्होंने 2,350 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। FII ने शुद्ध रूप से 745.97 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं।

9.38 AM निफ्टी IT को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी है।

9.18 AM बाजार में चौतरफा खरीदारी हो रही है। सेंसेक्स के 26 शेयरों में मजबूती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here