श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में ये क्या बोल गए कीर्ति आजाद, बंगाल में मच सकता है सियासी घमासान; BJP देगी जवाब?

0

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में पाठ्यक्रम में श्यामा प्रसाद मुखर्जी को शामिल किए जाने पर टीएमसी सांसद और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी का नाम अंग्रेजी हुकूमत से जोड़ा और कहा कि अगर श्यामा प्रसाद मुखर्जी से जुड़े ऐतिहासिक तथ्य जनता के सामने लाए जाएं, तो सब कुछ साफ हो जाएगा। उन्होंने अंग्रेजों का समर्थन किया था और नहीं चाहते थे कि भारत को आजादी मिले।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि टीएमसी सांसद ने कहा कि ये लोग स्वतंत्रता संग्रामियों के विरुद्ध थे। ये लोग चाहते ही नहीं थे कि भारत को आजादी मिले। किनकी बात कर रहे हैं आपलोग? आप मुखबिरों की बात मत करिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here