जैन धर्म के २४ वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव ३० मार्च को नगर में अत्यंत धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। श्री दिगंबर जैन समाज के द्वारा आयोजित इस उत्सव में सुबह से लेकर देर रात तक धार्मिक कार्यक्रमों की गूंज रही। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की गयी। श्रीजी की शोभायात्रा निकालकर मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे। जहां पर भगवान महावीर स्वामी के उपदेश बताकर नई पीढ़ी को अपने जीवन में आत्मसात करने प्रेरित किया गया। जहां धर्मलंबियों के द्वारा भाग लेकर उत्साह मनाया गया।दिगंबर जैन पंचायत कमेटी के तत्वाधान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम पूज्य मुनि श्री १०८ नीरज सागर महाराज एवं पूज्य मुनि श्री १०८ निर्मद सागर महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुए। इसमें प्रात: काल मंदिर में भगवान महावीर स्वामी का विधि विधान से अभिषेक किया गया। अभिषेक के पश्चात मुनि श्री नीरज सागर महाराज एवं मुनि श्री निर्मद सागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित किया। उन्होंने भगवान महावीर के सिद्धांतों की प्रासंगिकता बताते हुए नई पीढ़ी को उनके आदर्शों को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। वहीं भगवान महावीर के जन्म जयंती महामहोत्सव के उपलक्ष्य में संध्या बेला में संध्या काल में शाम ६ बजे से ६४ रिद्धि मंत्र आराधना एवं दीप अर्चना की गयी। वहीं ख्याति प्राप्त भजन गायक विवेक जैन आगरा म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गयी। इसके बाद महाआरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया।









































