श्री खाटू श्याम निशान यात्रा का हुआ आयोजन

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। नगर में श्री खाटू श्याम महोत्सव के तहत श्री श्याम निशान यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्रीराम मंदिर में आयोजित किया गया जहां पर विधि विधान से पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण करने के उपरांत निशान यात्रा प्रारंभ की गई। यह निशान यात्रा शनिवार को श्रीराम मंदिर से निकालकर वार्ड नं. १०गोलीबार चौक ,आंबेडकर चौक, नेहरू चौक, जय स्तंभ चौक से वापस फवारा चौक से कटंगी रोड़ सब्जी बाजार सहित नगर के विभिन्न चौक चौराहा और गलियों का भ्रमण करते हुए वापस श्रीराम मंदिर पहुंची। जहां पर निशान यात्रा का समापन कर महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान लोगों के द्वारा महाप्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ अर्जित किया गया। यह निशान यात्रा के दौरान रथ में श्री खाटू श्याम का छायाचित्र विराजित रहा जिसका नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों के द्वारा पूजा अर्चना कर आशीर्वाद ग्रहण किया गया। वहीं जगह जगह लोगों के द्वारा यात्रा में शामिल लोगो को पानी शरबत एवं आइसक्रीम का वितरण किया जाता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इस निशान यात्रा में शामिल हुए जिनके द्वारा बाबा श्याम से मनोकामना की गई। यात्रा के अंत में श्याम बाबा के भक्तो के द्वारा ध्वजों को अपने घर ले जाकर फहराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्याम भक्त मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here