श्री शिव साईं मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन

0

दीपावली पर्व के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर के श्री शिव साईं मंदिर में दीपोत्सव पर्व मनाया गया। यहां हर वर्ष की भांति दीपावली के दिन संध्या समय में पूरे शिव साईं मंदिर के लाइटों को बंद कर दीप जलाकर मंदिर को प्रकाशमान किया गया। यहां करीब 21 हजार दीपक जलाए गए।

इसके संबंध में जानकारी देते हुए श्री शिव साईं मंदिर के पुजारी पंडित शिवकुमार तिवारी ने बताया कि श्री शिव साईं मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में समिति के सभी पदाधिकारियों और भक्तगणों की सहायता से यहां प्रतिवर्ष दीप जलाए जाते हैं। जैसे भगवान श्रीराम अयोध्या आए थे रावण से लंका जीतकर तब उनका स्वागत दीपक जलाकर किया गया था, इसी तारतम्य में हर वर्ष श्री शिव साईं मंदिर में दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here