प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान श्री सत्य साईं बाबा का जन्मोत्सव नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जहां श्री सत्य साईं बाबा के 97 वे जन्मोत्सव पर 17 से 23 नवंबर तक रोजाना ही विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में 19 नवंबर को नगर के वार्ड नंबर 4 विद्युत कार्यालय के पास स्थित श्री सत्य साईं समिति स्थल सांई मंदिर में श्री सत्य साईं समिति महिला मंडल के तत्वाधान में महिला दिवस का आयोजन किया गया। जहां पर सुबह महिलाओं के द्वारा 5:30 बजे से 6:30 बजे तक ओमकाराम सुप्रभातम ज्योति ध्यान नगर संगकीर्तन कर आरती की गई। जिसके बाद शाम 6:30 बजे से वेद पाठ साईं गायत्री मंत्र भजन साईं साहित्य का पाठ मंगल आरती एवं विभूति वितरण कार्यक्रम किया गया। पदमेश से चर्चा में श्रीमती किरण मिश्रा ने बताया कि भगवान श्री सत्य साईं बाबा जी के 97 वे जन्मोत्सव के तहत नगर के साई मंदिर में रोजाना ही विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे हैं। जिसमें रोजाना बाल विकास कार्यक्रम बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम साईं कथा का वाचन भजन श्रंखला महामंगल आरती और महाप्रसाद का वितरण कर कार्यक्रमों का समापन किया जा रहा है। श्रीमती मिश्रा ने बताया कि आज महिला दिवस था इस अवसर पर महिलाओं के द्वारा विशेष पूजा अर्चना की गई। यह साईं सप्ताह जन्मोत्सव 17 नवंबर से प्रारंभ हुआ है। जिसके समापन पर 23 नवंबर को श्री सत्य साईं बाबा का 97 वां जन्मोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है जिसमें विभिन्न कार्यक्रम किये जायेगे। जिसमें नगर सहित क्षेत्र के लोगों से अपील है कि वह अधिक अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करें। इस अवसर पर श्री सत्य साईं सेवा समिति के पदाधिकारी सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।










































