प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर के श्री शिव साईं मंदिर में श्री सत्य साईं की प्रतिमा स्थापना का वार्षिक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां प्रतिमा स्थापना के 16वे वर्ष में 3 दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन कर आज बुधवार को वार्षिक महोत्सव का समापन किया गया। पिछले 3 दिनों से जारी इस वार्षिक महोत्सव में आज बुधवार को हवन, पूजन ,यज्ञ, महाआरती सहित विभिन्न कार्यक्रम संपन्न कराए गए । वही विशेष पूजा अर्चना के साथ विशाल भंडारे का आयोजन कर इस वार्षिक महोत्सव का समापन किया गया










































