श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया ने मालदीव से भेजा इस्ती

0

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मालदीव में पीपुल्स मजलिस के अध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने अपने ट्वीट में यह जानकारी दी। नशीद ने ट्वीट किया ‎कि श्रीलंका के राष्ट्रपति जीआर ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आगे कहा ‎कि मुझे उम्मीद है कि श्रीलंका अब आगे बढ़ सकता है। नशीद ने कहा कि उनका मानना है कि राजपक्षे अगर अभी श्रीलंका में होते तो अपना इस्तीफा नहीं दिया होता। मैं मालदीव सरकार के विचारशील कार्यों की सराहना करता हूं। श्रीलंका के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। उल्लेखनीय है कि गोटबाया कुछ दिन पहले ही श्रीलंका छोड़कर मालदीव भाग गए थे तथा अभी वह सिंगापुर में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here