श्रीलंका से वेस्टइंडीज तक, हर जगह पाकिस्तान की कटी नाक, घर से बाहर लगातार 8वीं हार

0

नई दिल्ली: जाडेन सील्स के पांच विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में 90 रन से हराकर दो मैच की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। पहली पारी में 311 रन बनाने वाली वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 181 रन बनाकर पाकिस्तान के सामने 211 रन का लक्ष्य रखा लेकिन उसकी टीम केवल 120 रन पर आउट हो गई। पाकिस्तान में पहली पारी में 282 रन बनाए थे।

पाकिस्तान की घर से बाहर लगातार 8वीं हार

टेस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को घर से बाहर खेले पिछले सभी 8 टेस्ट में हार मिली है। आखिरी बार तीन साल पहले पाकिस्तान ने घर से बाहर श्रीलंका को हराया था। कोलंबो में खेले गए मैच में टीम को पारी और 222 रनों से हार मिली थी। हालांकि इसके बाद ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और अब वेस्टइंडीज में टीम टेस्ट हारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here