‘संतुलनहीन और बेवकूफी भरा’: ट्रंप के अल्टीमेटम पर ईरान का करारा पलटवार, कहा- हर हमले का देंगे मुंहतोड़ जवाब

0

US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर ईरान को दिए अल्टीमेटम का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि ईरान को 10 दिन का समय दिया गया था कि वह या तो ‘डील’ (समझौता) करे या फिर ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ को पूरी तरह से खोल दे। अब केवल 48 घंटे बचे हैं, जिसके बाद ईरान पर “कहर” (Hell will reign down) बरसेगा।’

ईरान ने क्या कहा?

ट्रंप के इस अल्टीमेटम का ईरान ने जवाब दिया है। ईरान ने इस चेतावनी को “संतुलनहीन और बेवकूफी भरा” करार देते हुए कहा कि इस तरह की धमकियां हालात को और बिगाड़ सकती हैं।

ईरान ने साफ शब्दों में कहा है कि वह किसी भी दबाव में नहीं आएगा और अगर अमेरिका ने कोई आक्रामक कदम उठाया तो उसके गंभीर परिणाम होंगे। ईरानी अधिकारियों ने चेतावनी दी कि किसी भी हमले का जवाब पूरी ताकत से दिया जाएगा।

रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने क्या कहा?

वहीं, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने चेतावनी दी है कि मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से और गंभीर हो सकते हैं। ईरानी सेना के सेंट्रल हेडक्वार्टर (खातम अल-अनबिया) के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फाघारी ने कहा, “अगर तनाव बढ़ता रहा, तो पूरा क्षेत्र अमेरिका और इजरायल के लिए नरक बन जाएगा और ईरान को हराने का भ्रम उनको दलदल में फंसा देगा।”

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, “ईरान के पास समझौता करने या होर्मुज खोलने के लिए अब बहुत कम समय बचा है। याद रखना, मैंने ईरान को 10 दिन का समय दिया था, या तो समझौता करे या होर्मुज को खोले। अब समय तेजी से खत्म हो रहा है, और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूटेगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here