संदिग्ध स्थिति में मजदूर की मौत,भरवेली के ग्राम अमेडा का मामला !

0

भरवेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अमेडा में एक मजदूर की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक का नाम थाना रामपायली ग्राम सतोना बेनी निवासी 50 वर्षीय हंसु पिता रूपदास मात्रे बताया गया है।

  प्राप्त जानकारी के अनुसार सतोना बेनी निवासी हंसु बढ़ई का काम करता था जो 7 मार्च को अपने साथी प्रह्लाद धवरे के साथ अमेडा निवासी सुधीर चौधरी के घर , दरवाजे- खिड़की ,चौखट बनाने का काम करने के लिए आया था।

हंसु और प्रह्लाद रोजाना की तरह 10 मार्च को काम खत्म कर रात्रि करीब 8:30 बजे खाना खाकर सोए हुए थे। तब हंसु ने प्रह्लाद से उसे ठंड लगने और उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी दी। जिस पर प्रह्लाद ने हंसु को अमेडा में गांव के डॉक्टर के पास ले गया था। जहां डॉक्टर ने उसे बुखार की गोली दी थी। जिसे खाकर हंसु सो गया। रात्रि करीब 11 बजे हंसु उठा जो बहुत ज्यादा ठंड लगने की बात कह रहा था। उसके बाद करीब 11. 30 बजे हंसु और प्रह्लद दोनों सो गए ।

शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे जब प्रह्लाद सो कर उठा तो उसने हंसु को उठने के लिए आवाज लगाई ,लेकिन हंसु नींद से नहीं उठ रहा था, और ना ही कुछ बोल रहा था। जिस पर प्रह्लाद ने घर मालिक को मामले की सूचना दी जहां घर मालिक की कार से हंसु को जिला अस्पताल लाया गया जहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here