सगी बेटियों पर बिगड़ गई बाप की नियत, टच करता था प्राइवेट पार्ट और करता था गंदगी बात, चाचा-दादा भी नहीं समझा सके, फिर बेटियों ने दिखाई हिम्मत

0

मां बेटियों को पिता के भरोसे छोड़कर किसी पराये मर्द के साथ भाग गईं, इधर पिता ने ना​बालिग बेटियों पर गलत नजर रखने लगा। वह उनके साथ अश्लील हरकत करने लगा और दैहिक शोषण का प्रयास करता रहा। करीब डेढ़ साल की प्रताड़ता के बाद आखिरकार बेटियों का सब्र टूटा और पिता के खिलाफ थाने पहुंच गईं…बड़वानी: जिले के सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। तीन नाबालिग बहनों ने अपने ही पिता पर करीब डेढ़ साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने 45 वर्षीय आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बहनों की उम्र 14, 12 और 11 वर्ष है। तीनों बच्चियां परिवार के अन्य सदस्यों के साथ थाने पहुंचीं और पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

शराब के नशे में करता था अश्लील हरकत

सेंधवा ग्रामीण थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह चौँगड़े ने बताया कि बच्चियों ने आरोप लगाया कि उनका पिता शराब के नशे में उनके साथ अश्लील हरकत करता था। बच्चियों ने अनुचित तरीके से स्पर्श करने और उन्हें उसके निजी अंगों को छूने के लिए मजबूर करने का भी आरोप लगाया।

परिवार ने समझाया, फिर भी नहीं रुका

पुलिस के अनुसार, बच्चियों ने पहले भी परिवार के सदस्यों को कथित शोषण की जानकारी दी थी। परिजनों और बुजुर्गों ने आरोपी को कई बार समझाया और चेतावनी दी, लेकिन कथित रूप से उसका व्यवहार जारी रहा।आखिरकार तीनों बहनों ने उठाया कदम

पुलिस के मुताबिक, तीनों बहनें अपने पिता, दादा, चाचा और अन्य परिजनों के साथ रह रही थीं। उनकी मां करीब आठ वर्ष पहले कथित तौर पर विवाहेतर संबंध के बाद परिवार से अलग हो गई थी। पुलिस ने बताया कि अंततः तीनों बच्चियों ने स्वयं हिम्मत जुटाकर थाने पहुंचकर अपने साथ हुए कथित यौन शोषण की जानकारी दी।शिकायत के बाद पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं और दुष्कर्म से संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया। तीनों बच्चियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उनकी काउंसलिंग की व्यवस्था की गई है। फिलहाल उन्हें उनके दादा की देखरेख में रखा गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here