सजने लगे माता के दरबार

0

शारदेय नवरात्र पर्व 15 अक्टूबर से प्रारंभ होने जा रहा है जिसकी तैयारी में हर कोई जुट गया है। सभी ने अपनी इच्छा अनुसार माता के दरबार का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है। जहां पर सजावट का दौर प्रारम्भ है जिसके लिए नगर सहित क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर मां भगवती की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए दरबार का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। विदित हो कि हिन्दुधर्मलंबियो का सबसे बड़ा एवं शक्ति की भक्ति का पर्व शारदेय नवरात्र पर्व पूरी आस्था और विश्वास के साथ हिंदू धर्मालंबियों के द्वारा मनाया जाता है। जिसकी तैयारियां एक महीने पहले से प्रारंभ हो जाती है इसी कड़ी में नगर सहित क्षेत्र में विभिन्न सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समितियां के द्वारा मां भगवती की मनमोहक और आकर्षक प्रतिमा का निर्माण के लिए ऑर्डर देने के पश्चात माता के दरबार का भूमि पूजन कर भव्य पंडाल निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया था जो अब अपने मध्य दौर में चल रहा है। यह पंडाल निर्माण जल्द ही पूर्ण हो जाएगा इसके बाद माता रानी की स्थापना कर 9 दिन माता जगदंबा भवानी के नौ रूपों की आराधना की जाएगी। इस दौरान देखने में आ रहा है कि प्रत्येक सार्वजनिक समिति दुर्गा उत्सव को भव्य में बनाने के लिए आकर्षक एवं विभिन्न आकृतियों वाला दरबार का निर्माण करवा रही है जो खास चर्चा का विषय बना हुआ है।

सिविल क्लब में पहाड़ों में विराजेगी मां जगदंबा

यहां यह बताना लाजिमी है कि नवदुर्गा उत्सव समिति सिविल क्लब वारासिवनी एक ख्याति प्राप्त दुर्गा उत्सव समिति है। जहां पर प्रत्येक वर्ष भव्य आयोजन कर नगर को हर बार नया दिखाने और देने का कार्य किया जाता रहा है जो पूरे महाकौशल ही नहीं मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में अपना अच्छा स्थान रखती है। जहां पर इस वर्ष बेहद आकर्षक माता रानी के दरबार का निर्माण कराया जा रहा है जहां देखकर लगता है कि मां पहाड़ों में विराजमान होगी। इस दौरान पंडाल निर्माण का कार्य प्रारंभ है तो वही आकर्षक लाइटिंग भी लगाई जा रही है जो पंडाल को भव्यता प्रदान कर रही है। इस दौरान दरबार के द्वारा के ऊपर भगवान शिव की प्रतिमा तैयार की गई है तो वही सामने फव्वारे के पास नंदी महाराज और भगवान शिव की पिंडी लगाई गई है जो वर्तमान में देखने में बेहद आकर्षक लग रही है। जबकि वर्तमान में निर्माण कार्य प्रारंभ है और यह पूर्ण होने के बाद पंडाल स्वयं अपनी भव्यता को बरकरार रखने के साथ एक पायदान ऊपर ले जाने का कार्य कर रहा है।

नगर में बन रहा है भव्य दरबार

गैरतलब है कि नगर में प्रतिवर्ष करीब आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर माता रानी की स्थापना कर नवरात्र पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष भी पिछले वर्ष से भव्य माता रानी के पंडाल निर्माण का कार्य किया जा रहा है। जिसमें सम्राट नगर दुर्गा उत्सव समिति, गुरुनानक धर्मशाला दुर्गा उत्सव समिति, अनाज गंज दुर्गा उत्सव समिति, गांधी चौक दुर्गा उत्सव समिति, नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति भाजी मंडी, महिला मंडल दुर्गा उत्सव समिति हैदराबाद मोहल्ला सहित अन्य समितियां के द्वारा अपने निर्धारित स्थानों पर पंडाल निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। जहाँ 15 अक्टूबर को मां भगवती की स्थापना का आराधना प्रारंभ की जा सके। इन सभी स्थानों पर अलग-अलग आकृतियों के पंडाल का निर्माण करवाया जा रहा है।

भव्य आयोजनों पर आचार संहिता बनी ग्रहण

वारासिवनी क्षेत्र का दुर्गा उत्सव पूरे जिले व महाकौशल में ख्याति प्राप्त है जहां पर दुर्गा उत्सव पर देश के ख्याति प्राप्त कलाकारों को बुलाकर आर्केस्ट्रा जागरण बॉलीवुड नाइट जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। परंतु इस वर्ष विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते आयोजनों पर प्रतिबंध लगा रहेगा जिससे आदर्श आचार संहिता के पालन में किसी प्रकार के आयोजन नहीं किए जायेगे।

गरबा में दिखेगा विशेष

नगर के विभिन्न दुर्गा पंडाल में गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें इस वर्ष धूम मची रहेगी तो वही नवदुर्गा उत्सव समिति सिविल लाइन एवं सम्राट दुर्गा उत्सव समिति में गरबे को आकर्षक और भव्य बनाने का कार्य किया जा रहा है। क्योंकि नव दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा प्रतिवर्ष लकी कूपन ड्रा एवं देश के जाने-माने कलाकारों की प्रस्तुति करवाई जाती रही है परंतु आचार संहिता के प्रभाव से इस वर्ष किस प्रकार का कोई बड़ा कार्यक्रम ना होने से गरबा महोत्सव को हर दिन उत्सव के रूप में बनाने की बात समिति द्वारा कही जा रही है। ताकि हर संभव कार्य गरबा महोत्सव के अंतर्गत किए जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here