सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौत

0

बालाघाट।
कटंगी थाना अंतर्गत सिवनी रोड पर स्थित ग्राम खमरिया के पास हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक शिवप्रसाद पिता मुन्नेलाल बाहेश्वर 58 वर्ष ग्राम सजनवाड़ा थाना अरी जिला सिवनी है। जिला अस्पताल पुलिस ने इस व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवप्रसाद अपने परिवार के साथ खेती-किसानी करता था। उसके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं, सभी विवाहित हैं।4 फरवरी की शाम 5:00 बजे शिवप्रसाद अपने घर से पैदल ग्राम बनेरा (कटंगी) अपने रिश्तेदार के यहां जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान ग्राम खमरिया के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में शिवप्रसाद गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। इस हादसे के बाद मोके पर भीड़ लग गई थी। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने डायल 112 को सूचना दे दी थी।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल शिवप्रसाद को तत्काल कटंगी अस्पताल पहुंचाया। खबर मिलते ही परिवार के लोग भी पहुंच चुके थे। कटंगी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद शिव प्रसाद को उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया। रात करीब 11 बजे उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान देर रात करीब 1 बजे उनकी मौत हो गई।जिला अस्पताल पुलिस ने रात में ही मृतक का शव अपने कब्जे में लेकर फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिये थे। 5 फरवरी को सुबह जिला अस्पताल पुलिस में पंचनामा कार्यवाही के बाद शिव प्रसाद शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
जिला अस्पताल पुलिस द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मर्ग कायम कर मर्ग डायरी अग्रिम जांच हेतु संबंधित थाना कटंगी भेज दी गई है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here