सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार महिला मंजू चौधरी गंभीर

0

बालाघाट/ वारासिवनी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम रेंगाटोला चौक सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला मंजू पति राजकुमार चौधरी 35 वर्ष ग्राम छिंदीटोला जागपुर थाना वारासिवनी निवासी है। जिन्हें बालाघाट नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंजू चौधरी आशा कार्यकर्ता के पद पर पदस्थ है। 16 फरवरी को मंजू चौधरी अपने गांव के मनोज चौहान के साथ मोटरसाइकिल में वारासिवनी अपने विभाग के काम से गई थी। वारासिवनी में अपना काम निपटाना के बाद शाम 5:00 बजे मंजू चौधरी, मनोज चौहान के साथ मोटरसाइकिल में वारासिवनी से अपने घर छिंदीटोला। जागपुर लौट रही थी। गर्रा से दिनी रोड पर स्थित ग्राम रेंगाटोला चौक मैं गर्रा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल ने मनोज चौहान की मोटरसाइकिल को ठोस मार दी। इस मोटरसाइकिल की जबरदस्त ठोकर से मोटरसाइकिल में बैठी आशा कार्यकर्ता मंजू चौधरी और मनोज चौहान दोनों मोटरसाइकिल सहित गिर गए।इस दुर्घटना में आशा कार्यकर्ता मंजू चौधरी गंभीर रूप से घायल बेहोश हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल सवार युवक भाग रहे थे। जिन्हें भीड़ ने पकड़ लिया। गंभीर रूप से घायल मंजू चौधरी को प्राइवेट वाहन से ही बालाघाट नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here