सतीश मटसेनिया का रायसेन स्थानांतरण

0

प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत नगरपालिका बालाघाट के मुख्य नगरपालिका अधिकारी सतीश मटसेनिया का स्थानांतरण नगर पालिका परिषद रायसेन किया गया है जिनकी जगह संभवत दिनेश वाघमारे बतौर मुख्य नगरपालिका अधिकारी के रूप में बालाघाट नगर पालिका का कार्य संभालेंगे

।सीएमओ सतीश मटसेनिया के स्थानांतरण के आदेश मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग भोपाल के उप सचिव डॉ अमिताभ अवस्थी के द्वारा जारी किए गए हैं जिन्होंने पांच अन्य अधिकारियों के स्थानांतरण की रविवार को लिस्ट जारी की है साथ ही पत्र के माध्यम से उनके स्थानतरण के आदेश जारी किए हैं।

 इस पूरे मामले के संदर्भ में दूरभाष पर की गई चर्चा के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी सतीश मटसेनिया ने बताया कि उनका स्थानतरण रायसेन जिला किया गया है लेकिन उन्हें प्रशासक एवं कलेक्टर दीपक आर्य द्वारा रिलीव नहीं किया गया है नगर पालिका प्रशासक द्वारा रिलीव करने के बाद वे रायसेन नगर पालिका का कार्यभार संभालेंगे।

 वहीं इस पूरे मामले के संदर्भ में दूरभाष पर की गई चर्चा के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश वाघमारे ने बताया कि बालाघाट नगर पालिका का कार्यभार लेने के लिए सोमवार को कलेक्टर दीपक आर्य से मुलाकात करेंगे जिनके मुलाकात के बाद संभवत वे बालाघाट नगर पालिका में बतौर मुख्य नगर पालिका अधिकारी का पद संभालेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here