कोरेाना काल के दौरान संक्रमण से बचने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। कई शासकीय विभागों ने अपनी कार्यशैली और समय को बदल दिया है। शिक्षण संस्थानों में भी यह बदलाव देखा जा रहा है।
जवाहरलाल नेहरू कृषि विवि ने कार्यालय का दिन और समय बदल दिया है। अब विवि और इससे जुड़े महाविद्यालय और सेंटर सप्ताह में पांच दिन ही खुलेंगे। यानि सोमवार से शुक्रवार को ही कार्यालय में काम होगा। शेष दो दिन शनिवार और रविवार अवकाश होगा। इस संबंध में विवि प्रशासन ने आदेश जारी कर सभी कॉलेज और विभागीयों को सर्कुलेट कर दिया है।
अब सुबह 10 से शाम 6 बजे तक: दरअसल मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विवि और उससे जुड़े महाविद्यालय, अनुसंधान केंद्रों के कार्यालयीन समय पर बदलाव संबंधित आदेश 4 अप्रैल को ही जारी कर दिया गया था, लेकिन जनता र्कफ्यू के दौरान विवि बंद थे। अब जब इनका नियमित संचालन शुरू हो गया है कि अब इस आदेश का पालन होना शुरू हो गया है। अभी तक विवि का कार्यालयीन समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक था, लेकिन अब नया समय सुबह 10 से शाम 6 बजे तक हो गया है। वहीं वेटरनरी विवि प्रशासन ने अप्रैल माह में ही अपने सभी महाविद्यालय और इससे जुड़े संस्थानों का समय और दिन शासन के आदेशानुसाार बदल दिया गया है।
आदेश का यहां होगा असर: जवाहरलाल नेहरू कृषि विवि के प्रशासनिक भवन से लेेकर जबलपुर कृषि महाविद्यालय,कृषि इंजीनियरिंग महाविद्यालय, रीवा, बारासिवनी, गंजबसौदा समेत सभी 10 महाविद्यालय और 25 कृषि विज्ञान केंद्र से लेकर सभी विभाग और कृषि फार्म पर नया समय लागू कर दिया है।
——————–
मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार से विवि और इससे जुड़े महाविद्यालय और अनुसंधान केंद्र सप्ताह में पांच दिन ही लगेंगे। वहीं कार्यालयीन समय को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक किया गया है।