सबसे नजदीक ब्लड बैंक, सरकारी राशन दुकान, किस इलाके में बिजली गिरी का पता चलेगा; सड़क खराब होने पर शिकायत भी कर सकेंगे

0

उमंग (UMANG) ऐप की मैप माय इंडिया ( MapMyIndia) के साथ पार्टनरशिप हुई है। ऐसे में अब उमंग ऐप पर आपके सबसे नजदीक ब्लड बैंक, पुलिस स्टेशन, सरकारी राशन की दुकान जैसी सरकारी ऑफिस की लाइव लोकेशन मिल सकेगी। ऐप पर इन लोकेशन की ना सिर्फ जानकारी मिलेगी, बल्कि सरकारी सर्विस सेंटर की बिल्डिंग का रास्ता कहां से है पता चलेगा।

यूजर्स इन लोकेशन डिटेल्स से देख सकते हैं। गांव की सकरी गलियों का भी इस ऐप से पता लगाया जा सकता है। साथ ही वॉयस और विजुअल्स का सपोर्ट मिलेगा। इससे सरकारी दफ्तरों को खोजना और उन तक पहुंचना आसान हो जाएगा। साथ ही नेविगेशन के दौरान ट्रैफिक और रोड सेफ्टी की भी डिटेल मिलेगी।

उमंग ऐप पर मिलने वाली सर्विस

दामिनी (Damini)
‘Damini Lightning Alerts’ जहां कुछ वक्त पहले बिजली गिर चुकी है, उस जगह के बारे में इसकी मदद से जानकारी मिलेगी। ऐसे इलाकों के विजुअल्स का भी अलर्ट मिलेगा।

बीमा ऑफिस
यूजर्स को ESIC सेंटर की लोकेशन मिलेगी। जिन्होंने अपना बीमा कराया हुआ है, वे इसके अस्पताल और डिस्पेंसरी को मैप पर देख पाएंगे और नेविगेट कर पाएंगे।

पेट्रोल पंप

नजदीकी इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के रिटेलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स की लोकेशन हासिल कर पाएंगे। साथ ही गैस स्टेशन और फ्यूल फिलिंग स्टेशन की लोकेशन जान सकेंगे।

मेरी सड़क
यूजर खराब सड़क की शिकायत कर पाएंगे।

मेरा राशन, eNAM
मेरा राशन इंटीग्रेशन के साथ यूजर्स नजदीकी राशन की दुकानों तक पहुंच सकेंगे, जो मैप पर पॉइंटर्स की तरह दिखती हैं। eNAM के लिए नजदीकी मंडियों और बाजारों की जानकारी दी जाएगी।
यूजर को टोल प्लाजा और टोल रेट की जानकारी हासिल कर पाएंगे।

नजदीकी पुलिस स्टेशन का पता लगाया जा सकेगा।

उमंग मोबाइल ऐप साल 2017 में हुआ लॉन्च
उमंग ऐप सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय के अंतर्गत आता है। उमंग मोबाइल ऐप को साल 2017 में पीएम मोदी ने लॉन्च किया था। उमंग ऐप पर करीब 1251 सरकारी सर्विस और करीब 20,280 यूटीलिटी बिल पेमेंट सर्विस मिलता है। उमंग को अब तक 3.41 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है।

MapmyIndia के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ रोहन वर्मा (Rohan Verma) ने Umang ऐप के साथ MapMyIndia Maps और APIs की पार्टनरशिप पर खुशी का इजहार किया। साथ ही इसके लिए सरकार और PM मोदी थैंक्स किया है।

कैसे डाउनलोड करें उमंग ऐप

  1. उमंग ऐप को 97183-97183 नंबर पर एक मिस्ड कॉल देकर डाउनलोड किया जा सकता है।
  2. इसके अलावा इसे लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है।
  3. एंड्राइड यूजर यहां पर क्लिक करके ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।
  4. iOS यूजर उमंग ऐप को इस लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here