समर्थन मूल्य की बढ़ी तारीख,20 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी किसानों की धान !

0

समर्थन मूल्य पर धान बिक्री की अंतिम तारीख 15 जनवरी समाप्त होने के बाद भी अपनी उपज समर्थन मूल्य पर ना बेच सकने वाले किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। खबर है कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचनालय भोपाल संचालक ने जिले के कलेक्टर को पत्र जारी कर धन बिक्री से वंचित रह गए किसानों की धान 20 जनवरी तक खरीदने की अनुमति दे दी है।

मतलब साफ है कि ऐसे किसान जिनका पंजीयन है, जो धान बिक्री के लिए केंद्रों में अपना उपार्जन लेकर आए थे, लेकिन दोबारा एसएमएस ना मिलने, बेमौसम बारिश होने, या फिर मौसम खराब होने के चलते उनकी धान नहीं खरीदी गई थी, ऐसे किसान अब 20 जनवरी तक अपनी उपज का सत्यापन कर अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेच सकते हैं जिसके आदेश संचनालय द्वारा सशर्त जारी किए गए हैं।

आपको बताएं कि बालाघाट, रीवा, सतना और ग्वालियर ऐसे चार जिलों के कलेक्टरों ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचनालय भोपाल और प्रदेश शासन को पत्र लिखकर खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान के उपार्जन की अंतिम तारीख 15 जनवरी तक कई किसानों की धान खरीदी नहीं होने की बात कही थी।जहा उन्होंने पत्र में बेमौसम बारिश ,मौसम की खराबी और किसानों को एसएमएस ना मिलने सहित अन्य कारण बताए थे वही उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में उपज लेकर पहुंचे सभी किसानों के लिए उपार्जन की तारीख बढ़ाने का अनुरोध किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here