समलैंगिक विवाह को मान्यता देने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। इस दौरान अलग-अलग हाईकोर्ट से सभी याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर करने की याचिकाओं पर भी बहस होगी। मामले पर पिछली सुनवाई 14 दिसंबर 2022 को हुई थी। इस दौरान कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत मान्यता देने की नई याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा था।
इससे पहले भी इससे पहले 25 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने एक और समलैंगिक जोड़े की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया था और 4 सप्ताह में केंद्र से जवाब मांगा था। वरिष्ठ वकील आनंद ग्रोवर ने इस मामले की सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग करने की मांग कर रहे हैं। इस पर CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा था कि जब सुनवाई होगी तो हम इस पर विचार करेंगे।
कोर्ट में 2 याचिकाओं पर सुनवाई….
पहली याचिका
पहली जनहित याचिका सुप्रियो चक्रवर्ती और अभय डांग ने दायर की है। वे लगभग 10 सालों से एक साथ रह रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान दोनों नजदीक आए। दूसरी लहर में दोनों COVID पॉजिटिव हो गए। जब ठीक हुए, तो उन्होंने परिवार के साथ अपने रिश्ते का जश्न मनाने के लिए मैरिज कम कमिटमेंट सेरेमनी आयोजित करने का फैसला किया।अब, वे चाहते हैं कि उनकी शादी को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत मान्यता दी जाए।
दूसरी याचिका
दूसरी जनहित याचिका पार्थ फिरोज मेहरोत्रा और उदय राज आनंद ने दायर की है, जो पिछले 17 सालों से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। उनका दावा है कि वे दो बच्चों की परवरिश एक साथ कर रहे हैं, लेकिन कानूनी रूप से उनकी शादी पूरी नहीं हुई है। इसके चलते ऐसी स्थिति पैदा हो गई है, जहां वे अपने बच्चों के साथ कानूनी संबंध नहीं रख सकते हैं।










































