सरेखा बायपास रोड पर चले चाकू और राड,घटना में 3 लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज !

0

नगर के सरेखा बायपास रोड पर बीती रात दो पक्षों में चले राड और चाकू से दोनों पक्षों के 3 लोग घायल हो गए तीनों घायल योगेश लिल्हारे 42 वर्ष ग्राम सरेखा आकाश कावरे वार्ड नंबर 5 सरेखा और आशीष मंडावी 18 वर्ष वार्ड नंबर 12 कोसमी निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरेखा बायपास रोड पर योगेश लिल्हारे की जय महाकाल के नाम से भोजनालय की दुकान है। बताया गया है कि 24 मई की रात्रि करीब 11 बजे योगेश, अजय कावरे के साथ अपनी दुकान के सामने खड़े थे, उसी समय मोटरसाइकिल में सवार तीन लड़के नशे में आए और योगेश लिल्हारे , आकाश कावरे को गाली देते हुए तीनों ने राड हाथ घुसो से योगेश और आकाश को मारपीट कर घायल कर दिए और योगेश की डिस्कवर मोटरसाइकिल लेकर चले गए ।

घायल योगेश और आकाश को 100 डायल से जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया। इस घटना के चलते हैं रात्रि 11 बजे करीब आशीष मड़ावी अपने साथी मुकेश नगपुरे और समीर पालेवाल के साथ मोटरसाइकिल से बायपास रोड पेट्रोल पंप जा रहे थे तभी जय महाकाल भोजनालय के सामने दो लोग उनका पीछा कर रहे थे जिन्होंने बास टाल के सामने उन्हें रोककर गालियां देने लगे आशीष मंडावी ने उन्हें गालियां देने से मना किया तभी एक व्यक्ति ने पास में रखे चाकू से वार कर दिया ।

चाकू का वार आशीष के बाएं पैर के जांघ में लगा जिससे वह घायल हो गया। बीच-बचाव के बाद घायल आशीष को जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया। जिला अस्पताल पुलिस ने रात्रि में दोनों पक्षों का बयान लेकर अस्पताल तहरीर अग्रिम कार्यवाही हेतु कोतवाली बालाघाट भिजवा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here