सहज हैं कूनो पार्क में गए चीते खाना पीना और आठखेलियां शुरू

0

क्रोनो नेशनल पार्क में जो 8 चीते लाए गए हैं। वह कूनो पार्क में सहज हैं। वह बिना किसी भय के घूम रहे हैं। 4 घंटे बाद उन्हें भैंस का मांस खाने के लिए दिया गया। जिसे उन्होंने खाया, 3 बार पानी पिया और आपस में अठखेलियां कर रहे हैं। नए स्थान को चीतों ने सहज रूप से स्वीकार कर लिया है।
भारत और नामीबिया के पशु चिकित्सक दूर से चीतों की हर हलचल पर नजर रख रहे हैं। 8 बार उनका हेल्थ चेकअप किया जा चुका है।
पार्क के निदेशक उत्तम शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नामीबिया से रवाना होने के पहले चीतों को भैंस का मांस दिया गया था। इसीलिए रविवार को पार्क में उन्हें भैंस का मांस दिया गया।चीते पूर्णता सक्रिय और स्वस्थ हैं।
वह अपने नए घर में सहज रूप से घूम रहे हैं।आराम कर रहे हैं।जिसके कारण जो आशंकाएं पहले व्यक्त की गई थी। वह निराधार साबित हो रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here