मलाजखंड थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 19 वर्षीय लड़की ने अपने जीजा पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाई। मलाजखंड पुलिस ने इस लड़की के द्वारा की गई रिपोर्ट के पश्चात उसके के जीजा को गिरफ्तार कर लिये। गिरफ्तार आरोपी दिनेश पिता बालम दास ग्वाल 32 वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य के देवपुरा घाट निवासी है। जिसे न्यायिक अभिरक्षा में बैहर जेल भिजवा दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह लड़की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है ।जिसके परिवार में उसके माता-पिता है। बड़ी बहन की शादी दिनेश ग्वाल के साथ हुई है
10 मई की रात्रि में दिनेश ग्वाल अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था वहा से वह अपने ससुराल पहुंचा। दूसरे दिन 11 मई को सुबह 6:00 बजे इस लड़की के माता-पिता मजदूरी करने के लिए चले गए थे। सुबह 8:00 बजे यह लड़की घर में अकेली थी ।तब दिनेश ग्वाल ने अपनी साली के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और अपने घर चला गया था। जिसके जाने के बाद लड़की ने अपने माता-पिता के घर आने पर घटना के संबंध में बताई। बड़ी बहन का घर न टूटे सोच कर लड़की ने रिपोर्ट नहीं की । जब इस लड़की की बड़ी बहन को अपने पति द्वारा बहन के साथ किया गए कुकृत्य के संबंध में पता चला तब दोनों पति पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। दिनेश ग्वाल अपनी पत्नी को मारपीट करने लगा था यहां तक कि उसे फांसी पर लटकाने की धमकी भी दे रखा था। इस संबंध में पता चलने पर यह लड़की अपने माता-पिता के साथ देवपुरा घाट गई और अपनी बड़ी बहन को घर लाई।जिसके बाद 28 मई को यह लड़की रिपोर्ट करने मलाजखंड थाने पहुंची। लड़की द्वारा की गई पर दिनेश ग्वाल के विरुद्ध धारा 376 376(2)(f) भादवि के तहत अपराध दर्ज कर इस अपराध में मलाजखंड पुलिस ने दिनेश ग्वाल को गिरफ्तार करके उसे 29 जून को बैहर की अदालत में पेश कर दिए ।जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में बैहर जेल भिजवा दिया गया है।