सिद्धू मूसेवाला के पास थी 31 करोड़ की संपत्ति, एक कॉन्सर्ट के लेते थे 20 लाख रुपये

0

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला अब इस दुनिया में नहीं है। हाल ही में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाल सबसे ज्यादा फाॅलो किए जाने वाले पंजाबी सिंगर्स में से एक है। उनका जादू पूरी दुनिया में फैला हुआ था।उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें सबका चहेता बना दिया था पंजाबी इंटस्ट्री में उनका नाम चलता था। उनके लाइव कॉन्सर्ट का हिस्सा बनने के लिए लोग काफी बेताब रहते थे। उनके इंस्टाग्राम पर 9 मिलियन से ज्यादा फाॅलोअर्स हैं। इस तरह उन्होंने कम उम्र में काफी नाम और पैसा कमाया। मिली जानकारी के मुताबिक इस साल उनकी कुल संपत्ति 31 करोड़ रुपए थी।

31 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे मूसेवाला

सिद्धू मूसेवाला ने पंजाबी इंडस्ट्री के साथ-साथ हिंदी फिल्मों के लिए भी गाने गाए थे। उनके ज्यादातर गाने हिट हुए है। सिद्धू मूसेवाला की भारत के अलावा भी विदेशों में अच्छी खासी फैन फाॅलोइंग थी। इसके साथ ही मूसेवाला का यूट्यूब चैनल भी है जो उन्होंने 2017 में बनाया था। जिस पर उनके 10 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स थे। वे म्यूजिक इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा चार्ज करने वाले पंजाबी सिंगर्स में से एक थे। उनकी एक महीने की इनकम 35 लाख रुपये थी। उनकी इनकम का जरिया म्यूजिक काॅन्सर्ट, फिल्म्स और टीवी शोज होते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here