। लक्ष्मणपुरा इलाके में एक मकान में सिलिंडर फटने से छत ढह गई। हादसे में वृद्ध महिला मलबे में दब गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल अमला एवं पुलिस माैके पर पहुंच गई आैर मलबे में दबी महिला काे निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। महिला काे हादसे में काफी चाेटें आई हैं।
लक्ष्मणपुरा इलाके में मंगलवार की सुबह रंजीता वाल्मिकी के मकान में रखा घरेलू गैस सिलिंडर फट गया। धमाके के कारण मकान की छत भी ढह गई। तेज आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य ताे बाहर आ गए, लेकिन रंजीता की सास छत के मलबे में दब गई। बहू ने बाहर जाकर जब शाेर मचाया ताे लाेग मदद के लिए पहुंचे, लेकिन वृद्ध महिला काे बाहर नहीं निकाला जा सका। उधर घटना की सूचना मिलते ही दमकल अमला माैके पर पहुंच गया। इसके बाद वृद्ध महिला काे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना में वृद्ध महिला के अलावा रंजीता एवं एक बच्चे काे भी मामूली चाेटें आई हैं।
अवैध रूप से किया था निर्माणः लक्ष्मणपुरा इलाके में जिस मकान में सिलिंडर फटा है, वह अवैध रूप से बना हुआ बताया जा रहा है। खबर है कि सफाई कर्मचारी ने नगर निगम के शाैचालय पर कब्जा करके मकान का निर्माण किया था। घटना की सूचना मिलने पर दाे दमकल वाहनाें काे तत्काल रवाना किया गया। दमकल अमले ने वृद्धा काे मलबे से निकालने के साथ ही पानी फेंककर आग पर भी काबू पाया। जिससे आग के कारण आसपास के मकानाें काे नुकसान पहुंचने से बच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।