सिविल अस्पताल वारासिवनी में स्थापित किया गया है प्लांट !

0

सिविल अस्पताल वारासिवनी में रविवार को ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण समारोह पूर्वक किया गया। जिसमें उपस्थित जनों ने बताया कि कोविड-19 की दूसरी वेब का भयंकर मंजर आज भी सभी की आंखों के सामने घूमता रहता है और सब ने वह स्थिति देखी है जब पूरी दुनिया ऑक्सीजन के लिए भाग रही थी ऐसे में वारासिवनी की बहुत ज्यादा बुरी स्थिति थी।

प्लांट की क्षमता 200 लीटर प्रति मिनट है और 13 अगस्त 2021 को इसकी स्थापना की गई थी जिसका इंस्टॉलेशन 19 नवंबर 2021 को किया गया और फाइनल टेस्ट 10 दिसंबर 2021 को जिसके बाद इसका लोकार्पण कर रहे हैं ऐसा नहीं था कि प्लांट आ जाने से समस्या खत्म हो गई थी उल्टी समस्या बढ़ गई थी। की प्लांट को चलाने के लिए अगर बिजली चले जाती है तो जनरेटर लगेगा और जो वर्तमान में लाइन थी उस पर प्लांट हैवी पड़ रहा था जिसके लिए नया ट्रांसफार्मर लगेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here