सीएम राईज स्कूल से वंचित हुआ लालबर्रा विकासखण्ड

0

लालबर्रा तहसील के लिए सीएम राइज स्कूल का मुद्दा जैसे अब बड़ी समस्या बनते जा रहा है। पहले लालबर्रा उत्कृष्ट विद्यालय सीएम राइज का दर्जा लेंडझरी स्कूल को चला गया तो 16 नवंबर देर शाम को एक नया आदेश आया जिसमें लालबर्रा तहसील का ही नाम इस सूची से गायब हो गया।

उत्कृष्ट स्कूल में अपने बच्चों का एडमिशन करवाने वाले परिजनों ने बताया कि कि सीएम राईज स्कूल लालबर्रा मुख्यालय में खुलने से बड़े स्कूलों की तर्ज में शिक्षा मिलने की उम्मीद से सभी में खुशी थी और सभी पालकों ने अपने-अपने बच्चों को अशासकीय विद्यालय से टीसी निकलवा कर उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश दिलवाया था किन्तु अब सीएम राईज स्कूल नही रहने से ब’चों की पढ़ाई प्रभावित होगी और भविष्य खराब हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here