गुजरात के भरूच जिले के अंकेशश्वर में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर के 2 अधिकारियों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों अधिकारियों पर 75000 रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। सीबीआई के अधिकारियों ने इन दोनों अधिकारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सीबीआई के अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।