सीढ़ी से गिरकर घायल व्यक्ति की मौत के बाद दफन शव निकलवाकर कराया पोस्टमार्टम

0

बालाघाट
जिले के रूपझर थाना अंतर्गत सोनेवानी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम कोड़का में सीढ़ी से गिरकर घायल हुए 42 वर्षीय व्यक्ति तिजुलाल वरकड़े की मौत के बाद परिजनों द्वारा बिना पोस्टमार्टम के दफनाए गए शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया। जिसे दोबारा दफना दिया गया।

क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोड़का निवासी तिजुलाल वरकड़े खेती-किसानी कर परिवार चलाते थे। उनकी पत्नी 2 साल पहले उन्हें छोड़कर जा चुकी थी। तिजुलाल अपने 12 और 15 वर्ष के दो बेटों के साथ रहते थे। 24 अप्रैल को तिजुलाल अपने मकान की छत पर जाने के लिए सीढ़ी लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक सीढ़ी से गिर गये। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती कराया। जिला अस्पताल पुलिस ने तिजुलाल का बयान दर्ज कर अस्पताल तहरीर अग्रिम कार्रवाई के लिए रूपझर थाना भेज दी थी। इधर बेहतर इलाज के लिए तिजुलाल को बालाघाट नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था।लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिजन कुछ दिन बाद उन्हें घर ले आए थे। 28 अप्रैल को घर पर ही तिजुलाल की मौत हो गई। परिजनों ने उसी दिन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को दफना कर अंतिम संस्कार कर दिये थे।

पुलिस ने ऐसे कराया उत्खनन

जब अस्पताल तहरीर रूपझर थाने से सोनेवानी पुलिस चौकी पहुंची तो जांच में सामने आया कि तिजुलाल की मृत्यु हो चुकी है और पोस्टमार्टम के बिना ही शव दफना दिया गया है। इस पर 3 मई को सोनेवानी पुलिस चौकी प्रभारी लक्ष्मीचंद बाहेश्वर और परसवाड़ा तहसीलदार पूर्णिमा भगत की मौजूदगी में ग्राम कोड़का पहुंचकर प्रशासन के द्वारा दफन शव का उत्खनन कराया गया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को जिला अस्पताल बालाघाट लाकर पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जिसे पुनः दफन कर दिया गया।सोनवानी पुलिस चौकी प्रभारी लक्ष्मी चंद बाहेश्वर द्वारा मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here