सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट नवोदय विद्यालय के लिये सुखद

0

सीबीएसई बोर्ड के द्वारा शुक्रवार को कक्षा १० वीं और १२ वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। जिसके साथ ही विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और उनका इंतजार खत्म हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों के द्वारा कंप्यूटर सेंटर व घरों में मोबाइल पर रिजल्ट देख कर खुशी मनाई गई। इसी कड़ी में जिले का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा १० वीं और १२ वीं का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। जिसमें शत प्रतिशत विद्यार्थी ने परीक्षा उत्तीर्ण की इस दौरान कक्षा दसवीं की परीक्षा में ८१ विद्यार्थी और कक्षा बारहवीं की परीक्षा में ७८ विद्यार्थी शामिल हुये थे। जिसमें विज्ञान के ४१ और वाणिज्य के ३७ विद्यार्थी थे जिसमें सभी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की तो वहीं कुछ विद्यार्थी ने जिले की सूची में भी अपना नाम दर्ज करवाया। जिनके उज्जवल भविष्य की कामना नवोदय विद्यालय प्राचार्य पूनम राज शर्मा व स्टॉफ  के द्वारा की गयी है।
कक्षा १० वीं में सभी छात्र हुये उत्र्तीण
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा दसवीं में अध्ययनरत ८१ छात्र छात्राओं ने कक्षा १० वीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था सभी छात्र छात्राओं ने अच्छे अंको से परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिसमे विद्यालय में मुस्कान पिता सरोज डोंगरे ने ९७.२० प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वही मानस पिता हेमसेलाब ठाकुर ने ९७ प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं मयंक पिता सुभाष धारणे ने ९६.४ प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
कक्षा १०वीं में मयंक व हनी ने प्राप्त किये १०० में से १०० अंक
यहां यह बताना लाजमी है कि कक्षा दसवीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मयंक पिता सुभाष धारने ने गणित और सामाजिक विज्ञान विषय में १०० में से १०० अंक प्राप्त किये हैं। तो वही हनी सोमनकर ने सामाजिक विज्ञान विषय में १०० में से १०० अंक प्राप्त किये हैं।
कक्षा बारहवी का रिजल्ट भी शत प्रतिशत
कक्षा बारहवीं के विज्ञान विषय में ४१ विद्यार्थियों ने भाग लिया था जिसमें सभी ने अच्छे अंकों के साथ परीक्षा को उत्तीर्ण किया। जिसमें पांढऱवानी लालबर्रा निवासी प्रिंसी पिता किशोर हरिनखेडे ने ९४.६० प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी कड़ी में बालाघाट निवासी नैंसी पिता एस एल भैरम ने ९४.२० प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं रूद्र रूपम पिता लालचंद नायक किरनापुर निवासी, काजोल पिता कमलेश काशीपुरी वारासिवनी निवासी, शीतल पिता दिलीप सिंह सैयाम ने ९३.६० प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
वाणिज्य संकाय का रिजल्ट भी सराहनीय
जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा बारहवीं के वाणिज्य संकाय में ३७ विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था। जिसमें लामता निवासी मसीदा पिता रिजवान सैयद और निधि पिता देवेंद्र सोनेश्वर ने ९२.४० प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही मुस्कान पिता महेश डायने ने ९१.२० प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया और अस्मिता पिता सुरेश ग्वालवंशी अभिषेक पिता सुनील लोनाहारकर ने ९१ प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। साथ ही बाकी विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की है।
सीबीएसई परीक्षा फल शत-प्रतिशत
पद्मेश से चर्चा में सीबीएसई प्रभारी जीव विज्ञान शिक्षक अशोक चौधरी ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा १० वीं और कक्षा १२ वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने अच्छे अंको से कक्षा उत्तीर्ण की है साथ ही कुछ विद्यार्थियों ने ९० प्रतिशत के ऊपर अंक अर्जित कर विद्यालय और जिला स्तर पर भी स्थान प्राप्त किया है। कक्षा बारहवी के अधिकांशता बच्चे कोचिंग के लिये इंदौर, भोपाल व जबलपुर में गये हुये है। हमारा प्रयास है कि उनका भविष्य काफी उज्जवल हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here