सीसीटीवी में कैद हुआ मोबाइल चोर,इतवारी क्षेत्र में बढ़ी मोबाइल चोरी की घटना !

0

नगरीय क्षेत्र के इतवारी बाजार में लगातार मोबाइल चोरी की घटनाएं बढ़ रही है, इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब वार्ड क्रमांक 19 निवासी पार्षद का मोबाइल चोरी हुआ और एक मोबाइल चोर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निवर्तमान पार्षद कल्लू सोनी रविवार की सुबह करीब 8.30 बजे इतवारी बाजार में सब्जी लेने गए थे, इस दौरान भीड़ अधिक होने के कारण एहसास नहीं हो पाया। बाद में मोबाइल के गुम होने के संबंध में पता किया गया तो यह भी पता चला कि इसी दिन उनके मोबाइल के अलावा दो अन्य मोबाइल चोरी की घटना हुई है। मोबाइल चोरी की शिकायत कोतवाली थाने में कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here