सुनील शेट्टी ने की थी सलमान खान की मदद

0

आइफा अवॉर्ड्स 2022 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान एक पुरानी बात को याद कर इमोशनल हो जाते है। दरअसल, शो के होस्ट रितेश देशमुख सलमान से उनकी जिंदगी के सबसे यादगार दिन के बारे में पूछते हैं। जिसका सलमान ने जवाब देते हुए बताया कि जब उनके पास ज्यादा पैसे नहीं हुआ करते थे, तब वे अहान शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी की बड़ी ही महंगी दुकान पर गए थे। जहां पर कि पैसे नहीं होने की वजह से उन्होंने बस एक जींस खरीदा था, लेकिन उनके पिता ने उन्हें एक महंगी शर्ट गिफ्ट कर दी थी। साथ ही जब उन्होंने देखा कि उनकी नजरें पर्स पर थी, तो वे उन्हें अपने साथ घर ले गए थे और एक जोड़ी पर्स भी उन्हें गिफ्ट कर दिया था। सलमान खान ये बताते हुए हो जाते हैं इमोशनल और इसके बाद अहान शेट्टी को गले लगाते हुए दिखाई दिए। सलमान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here