सुपरटेक बिल्डर के नोएडा में स्थित 40 मंजिला ऊंचे 2 टावर 3 महीने के अंदर तोड़े जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस निर्णय को सही ठहराया। जिसमें सुपरटेक बिल्डर्स के एमराल्ड कोर्ट प्रोजेक्ट के 2 टावर तोड़ने के निर्देश दिए गए थे। इन्हें नियमों का उल्लंघन कर बनाया गया है।
कोर्ट में बिल्डिंग तोड़ने की जिम्मेदारी सुपरटेक बिल्डर को ही दी है। केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (CBRI) की निगरानी में 3 महीने के अंदर सुपरटेक बिल्डर को दोनों इमारतें तोड़नी होंगी। इसका खर्चा भी बिल्डर ही उठाएगा।
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 3 स्थानों पर लैंडस्लाइड, कई गाड़ियां मलबे में दबीं

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में मंगलवार सुबह भारी लैंडस्लाइड हुई है। इससे कई गाड़ियां मलबे में दब गई हैं। सड़क ब्लॉक हो जाने से ट्रैफिक जाम हो गया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबा हटाने की कोशिश कर रहे हैं। लैंडस्लाइड औरंगाबाद-धुले हाइवे पर कन्नड़ घाट में 3 स्थानों पर हुई है।
महाराष्ट्र के कई इलाकों में लगातार कई घंटों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने विदर्भ के पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बेंगलुरु में एक्सीडेंट, 7 की मौत; मरने वालों में विधायक का बेटा और बहू भी शामिल

कर्नाटक के बेंगलुरु में भीषण कार एक्सीडेंट में 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तमिलनाडु के DMK विधायक वाई प्रकाश का बेटा करुणा सागर और उसकी पत्नी बिंदु भी शामिल हैं। सोमवार रात करीब 2.30 बजे तेज रफ्तार ऑडी कार एक फुटपाथ पर चढ़कर खंभे से टकरा गई।

तमिलनाडु के DMK विधायक वाई प्रकाश के साथ बेटा करुणा सागर।
अदुगोड़ी पुलिस स्टेशन के मुताबिक, 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सातवें ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वालों में 3 महिलाएं थीं। सभी सवार 20 से 30 साल के थे और ऑडी से नाइट आउट पर निकले थे। पुलिस के मुताबिक कार में सवार किसी भी व्यक्ति ने सीट बेल्ट नहीं लगाया था।
पैरालिंपिक खेलों में 7वें दिन भारत की मजबूत शुरुआत