सेट पर नजर आए सुनील शेट्टी, बोले- फैमिली लाइफ को इस इंडस्ट्री में रहकर बैलेंस करना काफी मुश्किल होता है

0

एक्टर सुनील शेट्टी डांस-रियलिटी शो “सुपर डांसर: चैप्टर 4” में नजर आने वाले हैं। इस दौरान उन्होंने शिल्पा शेट्टी के साथ-साथ शो के अन्य जज और कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती की। शो के कंटेस्टेंट अमित कुमार और सुपर गुरु अमरदीप ने सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना शेट्टी की खूबसूरत रिलेशनशिप को एक परफॉर्मेंस के द्वारा दिखाया। फिर बातों-बातों में सुनील ने कहा कि जब आप फिल्मों का हिस्सा होते हैं तो आपको अपने परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल होता है। हालांकि, वह कहते हैं कि यह असंभव नहीं है।

सुनील ने अपनी रिलेशनशिप पर की बात

सुनील ने परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए और माना के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा, “आपके परफॉर्मेंस ने मेरी बहुत सारी यादों को ताजा कर दिया, यह बहुत अच्छा है। यकीन नहीं होता कि हमें एक साथ शायद 40 साल हो गए हैं। नौ साल एक-दूसरे को देखते हुए और इस बार 30 साल शादी के हो गए हैं। अपनी फैमिली लाइफ को इस इंडस्ट्री में रहकर बैलेंस करना और काम करना बहुत मुश्किल हो जाता है, लेकिन यह नामुमकिन नहीं है। यह तब तक संभव नहीं है जब तक आपके पास एक ऐसा पार्टनर न हो जो स्ट्रॉन्ग हो और जो आप पर 100 परसेंट विश्वास करता हो।”

शिल्पा, सुनील-माना की रिलेशनशिप को देख कर इम्प्रेस रहती हैं

शिल्पा, जो शो में जज के रूप में नजर आती हैं, ने बताया, “मैं सुनील को सालों से जानती हूं और मैं हमेशा सुनील और उनकी पत्नी माना के बीच की जो रिलेशनशिप है उससे इम्प्रेस्ड रहती हूं।”

शिल्पा ने की सुनील की पत्नी माना की तारीफ

शिल्पा आगे कहती हैं, “मैं सुनील को कई सालों से जानती हूं। मैं उनकी शादी में भी शामिल हुई थी, लेकिन वह तब मेरे बारे में नहीं जानते थे। मैं ‘द सुनील शेट्टी’ को देखने गई थी, वह नए एक्टर थे और मुझे तब उन पर बहुत गर्व महसूस हुआ था क्योंकि वो हमारी ही कम्यूनिटी के थे। वह बन्त कम्यूनिटी के पहले व्यक्ति थे, जो एक्टर बनने वाले थे। यह वास्तव में मेरे लिए इंस्पायरिंग था। आज भी जब मैं माना और सुनील को देखती हूं, तो यह बहुत इंस्पायरिंग होता है क्योंकि वे अभी भी दोस्तों की तरह व्यवहार करते हैं। माना एक इनक्रेडिबल पर्सन हैं और मुझे सच में विश्वास है कि आप दोनों सोलमेट्स हैं। वो वास्तव में सुनील के पीछे की ताकत हैं। माना, आई लव यू।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here