विभिन्न शासकीय कार्यालयों से सेवानिवृत्त हुए दैनिक वेतन भोगी और नियमित कर्मचारियों को ग्रेजुएटी का लाभ दिए देने की माग को लेकर दैनिक वेतन भोगी से नियमित कर्मचारी होकर सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों ने अपनी मांग का ज्ञापन सौंपा।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने नियमित और दैनिक वेतन भोगी दोनों की ग्रेजुएटी का लाभ देकर अधिक पेंशन दिए जाने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा एवं जल संसाधन प्रकोष्ठ बालाघाट के बैनर तले कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया।
मंगलवार को सौंपे गए इस ज्ञापन में संघ द्वारा ग्रेजुएटी का लाभ देने में विभिन्न कार्यालयों के बाबूओ द्वारा आनाकानी कर अवैध तौर पर पैसों की मांग किए जाने का आरोप लगाया। जिन्होंने पूर्व प्रकरण के आदेशों का हवाला देते हुए दैनिक और अनियमित कर्मचारियों को तुरन्त ग्रेजुएटी का लाभ दिए जाने की मांग की है।









































