सोनागिरी में 120 ऑक्सीजन बिस्तर वाला अस्पताल होगा शुरू

0

शहर में ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की लगातार कमी पड रही है। जितने बिस्तर वर्तमान में उपलब्ध है वे नाकाफी साबित हो रहे है। इसके चलते सोनागिरी स्थित बीमा अस्पताल में 120 ऑक्सीजन युक्त बिस्तर का लाभ अब मरीजों को मिल सकेगा। रविवार से इन बिस्तरों में मरीजों को भर्ती किया जाना शुरू कर दिया जाएगा। दरअसल, सोनागिरी स्थित बीमा अस्पताल का निरीक्षण शनिवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर अविनाश लवानिया भी उनके साथ मौजूद थे। मंत्री ने निर्देश दिये कि यहां कोरोना मरीजों के लिये उपचार की तत्काल व्यवस्था शुरू की जाए। इसके शुरू होने से 120 ऑक्सीजन युक्त बेड का लाभ कोरोना मरीजों को दिया जा सकेगा। इस दौरान आराधना अस्पताल के डॉ. संजय गुप्ता मौजूद थे। डॉ. गुप्ता को इस अस्पताल में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे इस अस्पताल से संबद्ध रहेंगे। इनके सहयोग से मरीजों को लाभ प्राप्त होगा। बता दें कि विभिन्ना संस्थाओं के सहयोग से कोविड सेंटर के निर्माण और भोपाल के अस्पतालों में बिस्तर बढ़ाने की तैयारियां की जा रही है।

500 ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों का अस्पताल जल्द होगा शुरू

इधर, शहर में 500 ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की सुविधा जल्द ही शहरवासियों को मिल सकेगी। इसके लिए मंत्री विश्वास सारंग और कलेक्टर अविनाश लवानिया ने हमीदिया सहित अन्य खाली बिल्डिंगों का जायजा लिया है। हमीदिया की नव निर्मित बिल्डिंग में ही 500 अतिरिक्त ऑक्सीजन युक्त बिस्तर बढाने की बात की जा रही है लेकिन इसकी व्यवस्था निजी अस्पताल संचालक के हाथ में रहेगी। इस अस्पताल के शुरू करने को लेकर शुक्रवार रात डेढ बजे मंत्री विश्वास सारंग और चिरायु मेडिकल कॉलेज के संचालक अजय गोयनका के बीच चर्चा भी हो चुकी है। इस तरह शहर में ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की संख्या तेजी से बढाने की तैयारियां हो रही है ताकि आम जनता को बिस्तर की कोई कमी न पडे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here