मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में रोजाना ही विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे हैं। जिसकी एक झलक पिछले 7 दिनों से रोजाना ही नगर में देखने को मिल रही है। जिसका एक नजारा सोमवार को नगर के आंबेडकर चौक स्थित जिला भाजपा कार्यालय के समीप देखने को मिला ।जहां स्कूली बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को निहारने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नगर पालिका बालाघाट द्वारा आयोजित इस रंगोली प्रतियोगिता में नगर के लगभग सभी स्कूली बच्चों ने भाग लिया। जिन्होंने आंबेडकर चौक से लेकर जिला भाजपा कार्यालय मार्ग तक विभिन्न प्रकार की रंगोली उकेरकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बताया जा रहा है कि प्रतियोगिता में सभी स्कूलों के 30 से 35 ग्रुप शामिल हुए, जहां प्रतियोगिता का समापन शाम को नगर के मोती तालाब गार्डन में किया जाएगा। जहां प्राथमिक ,माध्यमिक और हाई स्कूल कैटेगरी के हिसाब से बच्चों को प्रथम, द्वितीय, और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा ।वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थी भी पुरस्कृत किए जाएंगे।










































