वारासिवनी थाने में 7 जून की दोपहर करीब 4 बजे कुछ महिलाओं ने थाने में पहुचकर शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके द्वारा स्व सहायता समूह का संचालन किया जाता है जिसमें उनके समूह की एक सदस्य सपना पति राकेश नायक के द्वारा संबंधित संस्थाओं से करीब 2 लाख रुपए का लोन लेकर परिवार सहित फरार हो गया है। जिससे उन्हें समस्या हो रही है पुलिस से मांग है कि उन्हें ढूंढ कर लाए ताकि वह संबंधित संस्था को उनकी राशि वापस कर सकें जिससे कि उनके समूह के ऊपर अति भार ना पड़े। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 3 निवासी पूनम भलावी अंजना ठाकरे सहित अन्य महिलाओं के द्वारा मिलकर एक सहायता समूह प्रारंभ किया गया था। जो विभिन्न फाइनेंस संस्थान जैसे इक्विटास, ग्रामीण कोटा, बंधन बैंक, बीएसएस माइक्रो फाइनेंस, इसाब बैंक, स्वस्ति से जुड़े हुए थे जहां से अपनी आवश्यकता पर लोन लेते थे और उन्हें समय पर किस्तों के माध्यम से वापस करते थे। इनके स्व सहायता समूह से वार्ड में किराए से रहने वाली सपना पति राकेश नायक भी जुड़ी हुई थी जो लंबे समय से समूह में सक्रिय थी उनके द्वारा पारिवारिक आवश्यकता बताते हुए समूह से जुड़े हुए संबंधित संस्थानों से अलग-अलग करीब 2 लाख रुपए से अधिक का लोन लिया गया था। वर्तमान में अंतिम बार 10 मई को उनके द्वारा लोन लिया गया जिसके बाद करीब 3 किस्तों का भुगतान नहीं किया गया जिसे अन्य महिलाओं के द्वारा वाहन किया गया परंतु गत दिवस राकेश नायक अपने परिवार के साथ किराए के घर को ताला लगाकर कहीं चले गए और उनके द्वारा समूह की महिलाओं का फोन भी नहीं उठाया जा रहा है। जिस पर उक्त समूह से जुड़ी महिलाओं के द्वारा इस बात की जानकारी बैंक के कर्मचारियों को दी गई जिनके द्वारा उनके भाग जाने पर उनकी राशि समूह की अन्य महिलाओं के द्वारा भरे जाने की बात कही गई। जिस पर महिलाओं के द्वारा 7 जून को थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई गई है और मांग की गई है कि राकेश नायक सपना नायक को पुलिस ढूंढ पर वारासिवनी लाए जिससे कि वह अपना लोन भर सके और हमें दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।
समूह सदस्य पूनम भलावी ने बताया कि राकेश नायक की पत्नी 10 वर्षों से जुड़ी हुई थी जिनके द्वारा दो लाख का लोन लेकर रात्रि में कहीं चले गए हैं उनकी पत्नी हमारे समूह की सदस्य थी और पति के द्वारा गांव गांव जाकर इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचा जाता था। 3 दिन पहले उनके द्वारा लोन लिया गया है जिसके बाद से पूरा परिवार लापता है उन्होंने अलग-अलग संस्था से विभिन्न राशियों के लोन उठाए हैं जो 2 लाख से अधिक के हैं। 1लाख 20 हजार रुपए हमारे समूह से उन्होंने लिया है। हम चाहते हैं कि वह आकर पैसा भरे हम कहां तक उनका पैसा भरेंगे समूह में 7 सदस्य हैं इनकी चार किस्त हमारे द्वारा भरी गई हैं जिसकी पुलिस में शिकायत करने आए हैं।
समूह सदस्य अंजना ठाकरे ने बताया कि हमारे स्व सहायता समूह के नाम पर पैसा सपना नायक ने लिया है और वह उन पैसों का बिना भुगतान किए भाग गए हैं। इस दौरान बीएसएस माइक्रोफाइनेंस के अधिकारी हमें परेशान कर रहे हैं कि सपना नायक का पैसा आपको भरना है उनके द्वारा माइक्रोफाइनेंस से 40000 रुपए व अन्य स्थानों से अलग-अलग राशि उठाई गई है। हम सभी इन संस्थानों से जुड़े हुए हैं और हमारे नाम से पैसा उठा है वह आकर पूरा पैसा भरे या समय पर किस्त दे हम सब गरीब लोग हैं रोजाना मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं। हम बहुत समस्या में हैं जिसके लिए थाने में आये है।









































