हट्टा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

0

बालाघाट
हट्टा पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिक लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी विशाल पिता उपकार सेंदरे 21 वर्ष, ग्राम पिपरझरी आवासटोला का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को 13 जून को विशेष अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 जून की रात हट्टा थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिक लड़की अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश किये लेकिन लड़की नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने हट्टा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हट्टा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। जांच में सामने आया कि लड़की को विशाल सेंदरे बहला-फुसलाकर ले गया था। 12 जून को पुलिस को सूचना मिली कि विशाल नाबालिक के साथ सालेटेका बस स्टैंड पर बस से उतरा है। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही विशाल लड़की को छोड़कर फरार हो गया। हट्टा पुलिस ने नाबालिक को दस्तयाब कर पूछताछ की। लड़की ने बताया कि विशाल उसे फुसलाकर भगाकर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद हट्टा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी अविनाश सिह राठौर ने अपनी टीम के साथ आरोपी विशाल की तलाश तेज कर दी थी । 12 जून की रात ही हट्टा पुलिस ने विशाल को हट्टा रोड रेलवे स्टेशन से उसे समय गिरफ्तार कर लिया। जब वह भागने की फिराक में स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था।

पहले से उम्रकैद की सजा-जमानत पर छुटने पर किया कांड

चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी विशाल सेंदरे और उसके साथी निखिल यशने को हट्टा थाने के अपराध क्रमांक 71/2023 में नाबालिक से दुष्कर्म के एक अन्य मामले में पिछले साल ही मरते दम तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। इस मामले में विशाल सह-आरोपी था। विशाल हाल ही में उच्च न्यायालय जबलपुर से जमानत पर छूटा था। जमानत पर बाहर आते ही उसने फिर से वैसा ही कांड कर दिया।
फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here