स्वतंत्रता संग्राम सैनानियो और क्रांतिकारियों के बलिदान को याद करते हुए, आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट टाइगर्स, जिला प्रशासन और कंप्यूटर एशोसियेशन द्वारा 8 अगस्त सोमवार को नगर मे तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया. यह तिरंगा यात्रा सुबह 9 बजे हनुमान चौक से मेन रोड होते हुए कालीपुतली चौक, होते हुए आम्बेडकर चौक वहा से उत्कृष्ट विघालय पहुंची जहाँ तिरंगा यात्रा का समापन किया गया. आयोजित इस तिरंगा यात्रा मे विभिन्न स्कूलों के बच्चों नें बढ़-चढक़र हिस्सा लिया जिन्होंने भारत माता की जय, जय जवान जय किसान, वन्देमातरम सहित अन्य गगनचुंबी देशभक्ति नारे लगाए, वही कई बच्चे हाथों मे तिरंगा झंडा लिए डीजे पर देशभक्ति गानो मे झूमते थिरकते दिखाई दिए. जिन्होंने 15 अगस्त के पूर्व ना सिर्फ देश की आजादी को याद किया बल्कि हर घर तिरंगा अभियान की जनजागरूकता के साथ साथ देश की आजादी के अपने प्राण न्यौछावर करने वाले समस्त अमर शहीदों याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की.इस दौरान मुख्य वन संरक्षक श्री सनोडिया, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार उपाध्याय,डीएसपी महिला थाना, कोतवाली थाना प्रभारी कमल सिंह गहलोत, अध्यक्ष विजय अग्रवाल सह प्रभारी आशीष मिश्रा, अजय गुप्ता,भरत छुट्टनी, पवन चंदानी, महेन्द्र देशमुख, आदित्य पंडित, विजय राय, प्रभारी तपेश असाटी, रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट टाईगर्स,जिला प्रशासन, और कंप्यूटर इंस्टिट्यूट एसोसिशन के समस्त पदाधिकारी सदस्य,जिले के सभी विभागों के अधिकारी एवम संस्थाओं के पदाधिकारी विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों के छात्र छात्राओ सहित कंप्यूटर इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों और आम नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।









































