लंबे समय से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हनुमान चौक से लेकर रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग को बनाने के लिए टेंडर पूर्व में ही जारी कर दिए गए हैं। जहां अब जल्द से जल्द इस मार्ग का पुनः निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा ।जहां मार्ग निर्माण के पूर्व इस मार्ग से अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया नगर पालिका द्वारा शुरू कर दी गई है जिसके तहत गुरुवार को नपा अमले ने हनुमान चौक से लेकर रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग तक सड़क किनारे आने वाले छोटे बड़े सभी दुकानदारों को नोटिस जारी कर सड़क किनारे लगा उनका अतिक्रमण स्वयं हटाने के निर्देश दिए है नगर पालिका अमले से मिली जानकारी के अनुसार आगामी समय में मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत उक्त मार्ग का निर्माण होना है, जहां हनुमान चौक से लेकर रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग तक सीसी सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए सड़क किनारे से अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया शुरू कि गई है। जिसके तहत 1 दर्जन से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।
इन लोगों को जारी किए गए नोटिस
नगरपालिका अमले द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर 1 दर्जन से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिसमें रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग स्थित शिव मंदिर भी शामिल है। इसमें रितेश पिता प्रकाश द्विवेदी, विजय पिता बशोरी लाल यादव ,राहुल द्विवेदी, अनिल सावरे ,शिव शक्ति कंप्यूटर संचालक, आकाश पान दुकान, अब्दुल कादिर, शुद्दात्म जैन, समधी गैरेज ,शेर पंजाब होटल और सुनील जैन को नोटिस जारी कर उक्त मार्ग में आने वाले चाय, पान ठेला, दीवार, गुमठी, होटल आदि को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। जहां नपा की सूची में सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के नामों के साथ-साथ मार्ग स्थित शिव मंदिर के नाम का भी समावेश, जहां शिव मंदिर का नाम भी अतिक्रमण लिस्ट में रखा गया है।
पहले मटेरियल गिराओ, फिर स्वयं हटा लेंगे अतिक्रमण रमेश चंद्र
नगर पालिका द्वारा जारी किए गए इस नोटिस को लेकर की गई चर्चा के दौरान स्थानीय निवासी रमेश चंद्र ने बताया कि वर्ष 2017 से इस मार्ग का निर्माण करने की बात नगर पालिका द्वारा कही जा रही है।लेकिन करीब 5 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी इस मार्ग का निर्माण आज तक नहीं कराया गया है। उन्होंने अतिक्रमण हटाने के पूर्व सड़क निर्माण के लिए पहले मटेरियल गिराने की बात कहते हुए, मटेरियल गिरने के बाद उनके द्वारा किया गया अतिक्रमण स्वयं हटा लिए जाने की बात कही गई है ।उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वे भी चाहते हैं कि यह रोड बने, लेकिन रोड बनने से पहले अतिक्रमण हटाने कहा जा रहा है।हमारी मांग है कि पहले रोड बनाने का मटेरियल गिरा दिया जाए, जैसे ही रोड बनने का कार्य शुरू हो जाता है वैसे ही हम स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लेंगे, इसके लिए हमें समय दिया जाना चाहिए।










































