सरकार द्वारा किसानों के हित की बात कही जाती है वहीं दूसरी ओर किसान समय पर धान की बोली नहीं होने और धान का सही रेट नहीं मिलने के कारण परेशान हैं। गोगलाई कृषि उपज मंडी में पहुंचे किसानों के धान की बोली विगत 2 दिनों से नहीं होने के कारण किसान बहुत परेशान है जिसको लेकर किसानों में भारी आक्रोश देखा गया।
मंडी में किसानों के विरोध को देखते हुए मंडी प्रशासन द्वारा हमालो की व्यवस्था करवाकर धान खरीदी प्रारंभ की गई।
किसानों का कहना है कृषि उपज मंडी गोंगलई में सही व्यवस्थाएं नहीं होने के कारण किसानों को पिछले 3 दिनों से जागना पड़ रहा है, वही मंडी में किसानों के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों को बहुत परेशान होना पड़ रहा है।
किसानों की समस्या की जानकारी लगने पर कृषि मंडी पहुंचे जनपद उपाध्यक्ष जुगल बम्बूरे ने बताया कि किसान पहले से ही परेशान हैं ऊपर से धान का सही रेट नहीं मिलने और समय पर बोली नहीं लगने के कारण किसान और ज्यादा परेशान हो गया है, इसकी शिकायत कलेक्टर को की जाएगी।
मंडी निरीक्षक नंदलाल बघेले ने बताया कि मंडी परिसर में रबी के सीजन में दो माह ही मंडी चलती है। कृषि उपज मंडी बालाघाट में महज एक दर्जन ही लाइसेंसी हमाल है आज कुछ हमालो की व्यवस्था की गई जिसके चलते 19 हमाल मौजूद है। हमालो की और व्यवस्था की जाएगी।
बालाघाट विधायक एवं मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन में बताया कि मंडी में हमालो की कमी होने की जानकारी सामने आई है, हमालों की पूर्ति कराई जाएगी।








































