नगर निगम और नगर पालिका चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। राज्य चुनाव आयुक्त Devender Kalyan ने चंडीगढ़ में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के विभिन्न शहरी निकायों में 10 मई 2026, रविवार को मतदान कराया जाएगा। इस घोषणा के साथ ही प्रदेश में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।
हरियाणा निकाय चुनाव के लिए नामाकंन की तारीख कब है?
चुनाव आयुक्त ने बताया कि हरियाणा निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होकर 25 अप्रैल तक चलेगी। इसके बाद 28 अप्रैल को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। यदि किसी स्थान पर किसी कारणवश चुनाव स्थगित होता है या उपचुनाव की आवश्यकता पड़ती है, तो वहां 12 मई 2026, मंगलवार को मतदान कराया जाएगा।
हरियाणा में कहां-कहां होगा नगर निगम चुनाव?
इस बार राज्य के तीन प्रमुख शहरों- Panchkula, Ambala और Sonipat- में नगर निगम के चुनाव कराए जाएंगे। इन शहरों में चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन जारी है। इसके अलावा, Rewari नगर परिषद तथा Dharuhera, Sampla और Uklana नगर पालिकाओं में भी चुनाव होंगे। वहीं Tohana, Jhajjar, Rajound, Tarawadi, Sadhaura और Kanina नगर पालिकाओं में भी मतदान कराया जाएगा।










































