हाजिरी लगाकर वापस चले जाते हैं चिकित्सक

0

क ओर जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की भारी कमी बनी हुई है ,तो वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण अंचलों में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के बुरे हाल हैं। जहां चिकित्सक केवल हाजिरी लगाने आते हैं और हाजिरी लगाकर घर वापस चले जाते हैं ।जिसके चलते उपचार कराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने वाले मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मामला आयुष मंत्री के क्षेत्र परसवाड़ा के चांगोटोला का है ।जहां करोड़ों रुपए की लागत से बनाया गया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शोभा की सुपारी बना हुआ है जिस पर संबंधित विभाग का कोई ध्यान नहीं है। जहां निरीक्षण करने पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने चिकित्सक के उपस्थित न होने पर अपनी नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाओं में सुधार किए जाने की बात कही है।

चांगोटोला उप स्वास्थ्य केंद्र के भरोसे,लगभग 50 गांव के ग्रामीण
परसवाड़ा विधानसभा के वर्तमान विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में दिया तले अंधेरा नजर आ रहा है। ग्राम पंचायत चांगोटोला जो कि लगभग 50 गांव का मुख्यालय है जहां पर जनता के सुख सुविधा के लिए करोड़ों का उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण किया गया है। प्रत्येक माह ग्राम के सरपंच प्रमोद ठाकरे, उपसरपंच जयराम उइके एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा यह का निरीक्षण किया जाता है। स्वास्थ्य केंद्र में उचित उपचार क्षेत्रीय जनता को दी जाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कमियों को उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर अवगत कराया जाता है। बावजूद इसके भी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र चांगोटोला की अव्यवस्थाओ में सुधार नहीं आ रहा है। बता दे की चागोटोला में शासन प्रशासन के द्वारा करोड़ों का प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है लगभग 50 ग्राम के लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं जहां उचित दवाइयां एवं चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया जाना चाहिए परंतु चिकित्सक सुरभि साहू का यू अनुपस्थित रहना मरीजों के लिए सिरदर्द का कारण बना हुआ है निरीक्षण के दौरान सरपंच,उपसरपंच एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष ने पाया कि चिकित्सक सुरभि साहू विगत कई दिनों से आकर हाजरी लगाकर 2 घंटे सेवा देने के बाद अनुपस्थित रहती हैं उप स्वास्थ्य केंद्र शोभा की सुपारी बनते नजर आ रहा है ।

पहले भी हॉस्पिटल में डॉक्टर की अनुपस्थिति की मरीजों ने भुगति परेशानी ।
आपको बताए कि विगत दिनों भी उप स्वास्थ्य केंद्र चांगोटोला में डॉक्टर की अनुपस्थिति होने का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ा है। आदिवासी महिला का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बरामदे में प्रसव हो गया था और उस समय भी डॉक्टर की अनुपस्थित रही थी ।यह सब होने के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी वर्तमान में जनता को देने वाली सुविधाओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं आखिर स्वास्थ्य को लेकर कब तक लापरवाही बरतेगा स्वास्थ्य विभाग, कहीं ऐसा ना हो की वर्तमान में डॉक्टर की अनुपस्थिति रहने की वजह से विगत दिनों हुए गंभीर मामले को दोहराने वाली नौबत ना आ जाए। जनता की परेशानी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र चांगोटोला में सभी कर्मचारियों को निर्देशित करना चाहिए कि वह उचित समय पर स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे और अपनी सेवा दे। जिनके निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं रहने पर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए ।

मैडम आती है हाजिरी भर कर चली जाती है_ माया नामदेव
मामले को लेकर की गई चर्चा के दौरान जिला अस्पताल उपचार के लिए आई श्रीमती माया नागदेव ने बताया कि
उप स्वास्थ्य केंद्र चांगोटोला में पदस्थ महिला चिकित्सक लगभग 10 बजे चिकित्सालय आती हैं और 2 बजे के पहले चली जाती हैं। वर्तमान सरपंच प्रमोद ठाकरे के द्वारा निरीक्षण किया गया तो वर्तमान में डॉक्टर उपस्थित नहीं है रोजाना वह आकर अपनी हाजिरी भरकर चली जाती है इस वजह से मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ता है ।

सीएचएमओ को उचित कार्यवाही के लिए कहा जाएगा_ प्रमोद ठाकरे
वही मामले को लेकर की गई चर्चा के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांगोटोला में निरीक्षण करने पहुंचे ग्राम पंचायत चांगोटोला सरपंच प्रमोद ठाकरे ने बताया की प्रति माह हमारे द्वारा हॉस्पिटल का निरीक्षण किया जाता है विगत महा भी किया गया था हमेशा से मुझे डॉ सुरभि साहू अनुपस्थित मिली। उनकी पोस्टिंग हुई है ।लगभग 6 माह से यही रोल कॉल कर रही है एवं 2 घंटे सेवा देने के बाद चली जाती हैं। हमारे द्वारा विजिटर बुक में उनकी शिकायत दर्ज कर ली गई है सीएचएमओ को उचित कार्रवाई के लिए हमारी ओर से कहा जाएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांगोटोला में लगभग 50 ग्राम के लोग अपना उपचार कराने आते हैं। डॉक्टर की अनुपस्थिति होने की वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है ।

सुरभि साहू और अनिल शाक्य दोनों उपस्थित नहीं है शिकायत की जाएगी_पूरनलाल ठाकरे
वही इस पूरे मामले को लेकर की गई चर्चा के दौरान जनपद पंचायत बालाघाट पूर्व अध्यक्ष पूरनलाल ठाकरे ने बताया की उप स्वास्थ्य केंद्र चांगोटोला के सामने से गुजर रहा था तो मुझे कुछ पेशेंट उप स्वास्थ्य केंद्र के बाहर बैठे मिले मैं जब उनसे पूछा और उनके साथ हॉस्पिटल के अंदर आया तो यहां कोई डॉक्टर नहीं पाया गया। ओपीडी में बैठे फार्मेसिस्ट कटरे से जानकारी लिया तो उन्होंने बताया कि डॉ नहीं है। हमारे द्वारा बैठक में भी यहां कहा गया था की 50 गांव का यह उप स्वास्थ्य केंद्र है परंतु बैठक में भी सुरभि साहू अनुपस्थिति थी आज भी नही है। उप स्वास्थ्य केंद्र चांगोटोला के लिए अनिल शाक्य की नियुक्ति हुई है परंतु अनिल शाक्य की भी उपस्थित नहीं रहते इस बारे में हमारे द्वारा डॉक्टर पांडे को भी बताया गया था। परंतु अब तक उचित कदम नहीं उठाए गए सुरभि साहू 2 बजे हॉस्पिटल से रोजाना चली जाए करती है इस बारे में हमारे द्वारा सीएचएमओ को अवगत कराते हुए उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here