हाथ मिलाने आए नेहरा के वैभव सूर्यवंशी ने छुए पैर, क्रिकेट फैंस बोले- संस्कार हों तो ऐसे

0

Vaibhav Sooryavanshi Touched Ashish Nehra Feet: वैभव सूर्यवंशी अब किसी नाम के मोहताज नहीं हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में धमाकेदार शुरुआत करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में भी कहर बरपा रखा है। इस सीजन के पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से उन्होंने मात्र 15 गेंदों में हाफ सेंचुरी जड़कर रिकॉर्ड बना दिया था। जहां एक तरफ वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, वहीं अपने संस्कारों से लोगों पर गहरी छाप छोड़ रहे हैं। आपने पिछले सीजन में एक वीडियो देखा होगा, जब उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से मिलते हुए झुककर उनके पैर छुए थे।

वैभव सूर्यवंशी ने छुए आशीष नेहरा के पैर

अब वैभव सूर्यवंशी का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह 15 साल का यह युवा बल्लेबाज जो करता दिख रहा है, उसे देखकर क्रिकेट प्रेमी का दिल गर्व से फूल उठा होगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव सूर्यवंशी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी टीम की तरफ से प्रैक्टिस सेशन में भाग ले रहे थे। इस दौरान उन्हें गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा नजर आते हैं। इसी समय नेहरा की नजर भी उन पर पड़ती है। इसके बाद नेहरा वैभव सूर्यवंशी के साथ हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ते हैं।

नेहरा ने प्यार से थपथपाई वैभव की पीठ

हालांकि, वैभव सूर्यवंशी जैसे ही आशीष नेहरा को देखते हैं, वह दौड़ते हुए उनके पास पहुंच जाते हैं। इसके बाद हाथ मिलाने की बजाय वह सीधे नीचे झुककर उनके पैर छू लेते हैं। वैभव ने जिस तरह भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का सम्मान किया और आगे बढ़कर उनके पैर छुए। उसे देखकर नेहरा भी खुश होते नजर आए। इसके बाद नेहरा ने तुरंत वैभव सूर्यवंशी को उठाकर अपने गले से लगा लिया। वहीं इतने सीनियर खिलाड़ी से दुलार पाकर 15 साल के वैभव के चेहरे पर मुस्कान आ गई। आप देख पाएंगे कि नेहरा वैभव सूर्यवंशी की पीठ थपथपाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को राजस्थान रॉयल्स ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से शेयर किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here