हाथों में हाथ डाले घूमते नजर आए ऋतिक रोशन-सबा आजाद

0

इन दिनों ऋतिक रोशन और सबा आजाद अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। आए दिन दोनों को साथ स्पॉट किया जाता है। अक्सर सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते नजर आते हैं। हाल ही में सबा और ऋतिक विदेश से छुट्टियां मनाकर लौटे हैं। एक बार फिर हाथों में हाथ डाले इन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों स्टार्स के बीच की नजदीकियां देख इनके फैंस बेहद खुश हैं, लेकिन वहीं कुछ नेटिजन्स ने इनकी एज-शेमिंग कर दी। दोनों के बीच के उम्र के अंतर पर यूजर्स ने कमेंट किए हैं। बता दें कि दोनों की उम्र में करीब 12 साल का फासला है। सबा की उम्र जहां 36 वर्ष है, वहीं ऋतिक रोशन की उम्र 48 साल है। इस बात पर अक्सर सोशल मीडिया यूजर्स इन पर कमेंट करते रहते हैं। हाल ही में जब इन दोनों को एयरपोर्ट पर देखा गया। इसका वीडियो एक सेलिब्रिटी पैपराजी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। जिस पर एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगा कि यह इनकी बेटी है।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बाप बेटी’। एक यूजर ने तो इन्हें नशे में ही बता दिया। यूजर ने कमेंट किया, ‘नशे में तो हो दोनों, तभी न…’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here