हार्ट अटैक आने से पहले शेन वॉर्न कर रहे थे ये काम, मैनेजर ने किए बड़े खुलासे

0

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। स्पिन के जादूगर कहने जाने वाले 52 वर्षीय शेन इन दिनों थाईलैंड में थे। थाई पुलिस के अनुसार वॉर्न और तीन अन्य दोस्त कोह समुई में एक प्राइवेट विला में रह रहे थे। जहां उन्हें बेसुध पाया गया। डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। गेंदबाज का अचानक यूं चला जाना, किसी सदमे से कम नहीं है। उनकी मौत की खबर सुनकर पूरा क्रिकेट जगत शोक में डूब गया है। हर कोई शेन के मौत की वजह जाना चाहता है। अब उनके मैनेजर जेम्स एर्स्किन (James Erskine) ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से पहले शेन वॉर्न क्या कर रहे थे।

मैनेजन जेम्स एर्स्किन ने बताई आपबीती

जेम्स एर्स्किन ने फॉक्स क्रिकेट को घटना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जब शेन वॉर्न को दिल का दौरा पड़ा। तब उनके बिजनेस मैनेजर ने उन्हें बचाने के लिए करीब 20 मिनट का सीपीआर दिया। हालांकि कोई फायदा नहीं हुआ। तब शेन ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच को टीवी पर देख रहे थे। टेलीविजन देखते हुए बेसुध पाए गए थे। जेम्स ने बताया,’ शेन वॉर्न शाम 5 बजे कुछ लोगों से मिलने वाले थे।

शेन ज्यादा शराब नहीं पीता था

शेन के मैनेजर जेम्स एर्स्किन ने कई बातों का खुलासा किया। कहा कि वॉर्न को आखिरी बार दो घंटे पहले देखा गया। उन्होंने कहा, वह हॉलिडे पर थे, आराम कर रहे थे। वह अपना वजन कम करने के लिए डाइट पर था। जेम्स ने आगे कहा कि शेन ज्यादा शराब नहीं पीता था। वह ड्रग्स से नफरत करता था।

भारत के खिलाफ किया डेब्यू

बता दें शेन वॉर्न ने 1992 में 2 जनवरी को भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। 2 जनवरी 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेला था। उन्होंने वनडे में डेब्यू 1993 में किया। वॉर्न ने 145 टेस्ट में 708 विकेट और 194 वनडे में 293 विकेट लिए हैं। उन्होंने 38 बार 5 विकेट और 10 बार दस विकेट लिए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here