नगर के अभिनंदन लॉन में शनिवार को हैप्पी वुमन क्लब के द्वारा हरियाली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्लब अध्यक्ष श्रीमती पूनम झॉ, उपाध्यक्ष मेघा जैन ,श्रीमती जैन ,निधि जैन सहित अन्य महिलाओं की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। जिसमें समस्त महिलाओं के द्वारा उपस्थित होकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें खेल प्रतियोगिता डांस प्रतियोगिता गीत प्रतियोगिता सहित अन्य प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर सावन झूले का लुफ्त उठाया गया। चर्चा में क्लब अध्यक्ष श्रीमती पूनम झा ने बताया कि हैप्पी वूमेंस क्लब के द्वारा हरियाली महोत्सव के तहत महिलाओं का मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें महिलाओं ने भाग लेकर आनंद लिया और सावन झूले का भी आयोजन किया गया। श्रीमती झा ने बताया कि यह कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य है कि महिलाएं घर से बाहर निकल कर कुछ समय अपने लिए दे सके। इस अवसर पर अनेकों महिलाएं ने उपस्थिति दर्ज करा कर कार्यक्रम में भाग लिया है। इस अवसर पर सरिता सिंघई ,स्मिता आजाद ,विमल मिरचुले ,रेखा गोखले ,नेहा चौहान ,सीमा देव्हारे ,ललिता देव्हारे ,अनुपा देव्हारे ,शिल्पा देव्हारे ,रितिका जैन ,रूबी जैन, साक्षी जैन ,निधि जैन ,स्वाति जैन ,वर्षा सोनी ,बबीता अग्रवाल, सारिका जैन, तृप्ति सोनी ,डॉली ऐडे ,पूजा रूसिया ,रीना कासल, दिविशा कासल, मीना पाल ,निधि श्रीवास्तव ,श्रुति श्रीवास्तव ,छाया राहंगडाले ,वैशाली डहरवाल ,रीना खंडेलवाल ,रश्मि बिसेन ,सुरेखा बिसेन सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।








































