भारतीय टेलीकॉम मार्केट में इस समय ‘अनलिमिटेड 5G’ डेटा देने की होड़ मची हुई है। देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Airtel) अपने कई प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स के साथ ग्राहकों को फ्री और अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर करती है। लेकिन एयरटेल के इस ‘अनलिमिटेड’ ऑफर के लिए कुछ नियम और शर्तें हैं। दरअसल, एयरटेल की टर्म एंड कंडीशन के आधार पर अनलिमिटेड 5G डेटा को मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए शेयर नहीं किया जा सकता है। साथ ही, अनलिमिटेड होने के बाद भी डेटा की एक लिमिट है। इसको लेकर एक्स पर कई यूजर्स शिकायत कर रहे हैं। आइये, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।अगर आप सोचते हैं कि एयरटेल का अनलिमिटेड 5G डेटा मिलने के बाद आप अपने फोन का हॉटस्पॉट ऑन करके अपने लैपटॉप, स्मार्ट टीवी या परिवार के दूसरे सदस्यों के फोन से कनेक्ट करके अनलिमिटेड 5G डेटा को शेयर कर सकते ऐसा नहीं है।
एयरटेल ने यह साफ कर दिया है कि ‘अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर’ के कुछ नियम और शर्तें हैं। इसके अनुसार, ग्राहक अपने मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए अनलिमिटेड 5G डेटा को किसी अन्य डिवाइस के साथ शेयर नहीं कर सकते हैं।
लोकप्रिय टिप्स्टर Utsav Techie ने भी अपके एक्स अकाउंट पर ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। साथ ही, अभिषेक यादव ने भी इसको लेकर ट्वीट किया है।
यानी जैसे ही आप हॉटस्पॉट चालू करके किसी दूसरे डिवाइस को जोड़ेंगे आपके प्लान के साथ मिलने वाला अनलिमिटेड 5G डेटा काम करना बंद कर देगा और डेटा आपके प्लान में मिलने वाले डेली 4G डेटा लिमिट जैसे 1.5GB या 2GB से कटना शुरू हो जाएगा।












































