नगर मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत मानपुर स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ मंदिर में ३१ दिसंबर से दो दिवसीय २५ वां वार्षिकोत्सव एवं ५ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर गायत्री प्रज्ञापीठ के पदाधिकारी व श्रध्दालु मंदिर में एकत्रित हुए तत्पश्चात सभी उपस्थितजनों ने गायत्री माता की विधि-विधान से पूजन-अर्चन करने के बाद डीजे की धुन पर १०१ कलशों की शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा मानपुर एवं नगर मुख्यालय के विभिन्न चौक-चौराहों का भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची जहां विविध कार्यक्रम संपन्न करवाये गये। इस शोभायात्रा में जीवंत झांकिया आकर्षण का केन्द्र रही। विदित हो कि मनुष्य में देवत्य के उदय और धरती पर स्वर्ग के अवतरण के संकल्प लेकर चल रहे युग निर्माण योजना के तत्वाधान में बने गायत्री शक्तिपीठ मानपुर (ला.) का २५ वां वार्षिकोत्सव ३१ दिसंबर से परमपू’य गुरूदेव वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के दिव्य संरक्षण में मनाया जा रहा है एवं १ जनवरी को ५ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है। आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रथम दिन ३१ दिसंबर को १०१ कलशों की शोभायात्रा निकालकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं १ जनवरी को प्रात: १० बजे से दोपहर ३ बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार कार्यक्रम के साथ ही वार्षिकोत्सव मनाया जायेगा और शाम ४ बजे से क्षेत्रीय गोष्ठी का आयोजन किया गया है।










































